Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
सेना का पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक पहुंचना होगा आसान, जल्द शुरू होगा ये नया रूट ज्योति सुसाइड केस: छात्रा की मां ने शारदा यूनिवर्सिटी में HOD को मारा थप्पड़, पुलिस ने किया लाठीचार्... 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत… उत्तराखंड में बोले अमित शाह मुंबई की सड़कों से Ola-Uber और Rapido गायब, जानें क्यों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए प्रदूषण से यमुना नदी का बद से बदतर हुआ हाल, बैक्टेरिया सेफ लिमिट से 4000 गुना ज्यादा तुरंत मांगिए माफी…FIP ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की खबरों पर इन न्यूज एजेंसियों को भेजा नोटिस भाषा-पहचान के लिए लड़ रहे असम के लोग… ममता बोलीं- बीजेपी ने पार की सारी हदें झारखंड: इशारा कर रुकवाई कार, बदमाशों ने उड़ाए 50 लाख… रांची के दो बिल्डरों से लूट टॉर्चर से गई SHARDA की छात्रा की जान! कौन हैं दोनों प्रोफेसर्स जिनपर लगा आरोप? कॉलेज में खाना खाते ही जोर-जोर से आई हिचकियां, फिर नाक से बहने लगा खून…बाराबंकी में 11वीं की छात्रा ...

चंद्रयान-2 ने बढ़ाया अपना अगला कदम, लूनर ट्रांसफर ट्रांजेक्टरी में किया प्रवेश

0 48

चेन्नईः चंद्रयान-2 बुधवार को पृथ्वी की कक्ष से बाहर निकलकर सफलतापूर्वक लूनर ट्रांसफर ट्राजेक्टरी में प्रवेश कर गया और अब यह चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है। चंद्रयान-2 अपने इस सफर को पूरा करने के बाद सात सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो) ने 22 जुलाई को चंद्रयान-2 को लांच किया था। इसरो के सूत्रों ने बताया कि चंद्रयान-2 ने बुधवार तड़के दो बजकर 21 मिनट पर धरती की कक्षा से बाहर निकलकर सफलतापूर्वक लूनर ट्रांसफर ट्राजेक्टरी में प्रवेश कर गया।

इससे पहले चंद्रयान-2 ने 23 अगस्त से छह अगस्त के बीच पांच बार पृथ्वी की कक्षा बदली है। बेंगुलरु में इसरो टेलेमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी)  मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) के माध्यम से अंतरिक्ष यान चंद्रयान-2 के सफर की करीब से निगरानी कर रहा है। निगरानी के लिए इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क (आईडीएसएन) एंटेना का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। चंद्रयान-2 गत 22 जुलाई को लांच होने के बाद से बिना किसी खराबी के सामान्य रुप से कार्य कर रहा है। चंद्रयान-2 20 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। इसके बाद चंद्रमा की अंतिम कक्षा में पहुंचने से पहले इसे इसकी चार कक्षाओं से गुजरना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.