Breaking
‘गुलाम की वकालत कर रहे मोमिन खुद हैं क्रिमिनल, चल रहे कई केस…’, सीमा हैदर का दावा लिव-इन में रहते रचाई शादी, फिर गहने लेकर फुर्र हुई दुल्हन, दूल्हा बोला- मैं तो उसका चौथा पति था पहले पिलाई शराब और सिगरेट…फिर गला घोंटकर 10 साल के मासूम को मार डाला, चौंका देगी हत्या की वजह दहकती दिल्ली को राहत! अगले 10 दिन तक नहीं चलेगी लू, जानें मौसम का पूरा हाल कपड़े उतार डेटॉल से धोई लाश…एक महीने तक वेब सीरीज देख सीखी कत्ल की हर बारीकी, फिर दिया कुणाल हत्याका... पत्नी की हुई मौत तो बहू पर गंदी नजर रखने लगा ससुर, बेटे के नौकरी पर जाते ही किया रेप…पुलिस के सामने ... हरियाणा में बीजेपी पर संकट, कांग्रेस अगर चाहे तो क्या बना सकती है सरकार? गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर! टाटा स्टील के बिजनेस हेड को मारने वाला आरोपी ढेर बालासाहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं…PM मोदी के नकली संतान वाले बयान पर उद्धव का पलटवार बैतूल के 4 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान कल, जानिए चुनाव आयोग की क्या है तैयारियां

24 साल की डॉक्‍टर ने की खुदकुशी, एक साथ लगाए चार इंजेक्‍शन, सुसाइड नोट में लिखा स्‍ट्रेस नहीं झेल सकती

Whats App

भाेपाल। गांधी मेडिकल कालेज में पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट की पीजी डाक्टर 24 वर्षीय आकांक्षा माहेश्वरी ने बुधवार काे छात्रावास के कमरे में खुदकुशी कर ली। उन्हाेंने बेहोशी की दवा के एक साथ चार इंजेक्शन लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा कि मैं इतनी मजबूत नहीं हूं। स्ट्रेस नहीं झेल पा रही। आखिरी बार सुबह सात बजे उन्हाेंने अपने विभाग में फाेन कर तबीयत खराब रहने के कारण ड्यूटी पर नहीं आने की बात कही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोहेफिजा टीआइ विजय सिंह सिसाेदिया ने बताया कि मूलत: ग्वालियर निवासी आकांक्षा माहेश्वरी जीएमसी में पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट की फर्स्ट ईयर में थीं। सुबह उन्होंने अपने डिपार्टमेंट में फोन कर बताया था कि उसकी तबियत खराब है। ड्यूटी में नहीं आएगी। सुबह से छात्रावास के उनके कमरे का दरवाजा बंद था। शाम लगभग साढ़े सात बजे को सुरक्षा गार्ड को दरवाजा नहीं खुलने पर शक हुआ। उसने स्टाफ के लाेगाें काे इस बात की जानकारी दी। स्टाफ ने देखा कि आकांक्षा हास्टल में बेसुध हालत में पड़ी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा किसी तरह खुलवाया। चेक करने के बाद डाक्टर ने आकांशा काे मृत घाेषित कर दिया।

स्वजन को भेजी सूचना

कोहेफिजा पुलिस ने कमरे की तलाशी लेने के बाद सुसाइड नोट बरामद किया है जिसे जांच में शामिल कर लिया गया है। साथ ही चार इंजेक्शन और सीरिंज भी बरामद की है। थाना प्रभारी सिसोदिया ने बताया कि आकांक्षा माहेश्वरी के परिजनों को घटना की जानकारी दी दी गई है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गुरुवार को आकांक्षा के स्वजन की मौजूदगी में पाेस्टमार्टम कराया जाएगा। इस मामले में आकांक्षा के साथ रहने वाले विद्यार्थियों से भी बातचीत की जा रही है। पुलिस को मौके से आकांक्षा का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने लिखा है कि वह इतनी मजबूत नहीं है और इतना स्‍ट्रेस नहीं झेल पा रही है। आकांक्षा ने सुसाइड नोट में अपने माता-पिता और दोस्‍तो से भी माफी मांगी है। उसने लिखा है कि अपनी निजी कारणों से वह जान दे रही है।

जीएमसी छात्रावास पहुंचे चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग

उधर, इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग बुधवार रात जीएमसी के छात्रावास पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने होस्टल वार्डन से घटना के बारे में जानकारी ली और जूनियर डाक्टरों से भी संवाद किया।

‘गुलाम की वकालत कर रहे मोमिन खुद हैं क्रिमिनल, चल रहे कई केस…’, सीमा हैदर का दावा     |     लिव-इन में रहते रचाई शादी, फिर गहने लेकर फुर्र हुई दुल्हन, दूल्हा बोला- मैं तो उसका चौथा पति था     |     पहले पिलाई शराब और सिगरेट…फिर गला घोंटकर 10 साल के मासूम को मार डाला, चौंका देगी हत्या की वजह     |     दहकती दिल्ली को राहत! अगले 10 दिन तक नहीं चलेगी लू, जानें मौसम का पूरा हाल     |     कपड़े उतार डेटॉल से धोई लाश…एक महीने तक वेब सीरीज देख सीखी कत्ल की हर बारीकी, फिर दिया कुणाल हत्याकांड को अंजाम     |     पत्नी की हुई मौत तो बहू पर गंदी नजर रखने लगा ससुर, बेटे के नौकरी पर जाते ही किया रेप…पुलिस के सामने बिलख पड़ी पीड़िता     |     हरियाणा में बीजेपी पर संकट, कांग्रेस अगर चाहे तो क्या बना सकती है सरकार?     |     गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर! टाटा स्टील के बिजनेस हेड को मारने वाला आरोपी ढेर     |     बालासाहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं…PM मोदी के नकली संतान वाले बयान पर उद्धव का पलटवार     |     बैतूल के 4 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान कल, जानिए चुनाव आयोग की क्या है तैयारियां     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374