Local & National News in Hindi

उमरिया में 30 फीट के गड्ढे में 17 घंटे सिर के बल फंसा रहा, 4 साल का बच्चा पानी में डूबने से हुई मौत

30

उमरिया   बोरवेल में गिरे 4 साल के गौरव को बचाया नहीं जा सका। उसकी बोरवेल में ही मौत हो गई। मासूम को करीब 16 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया। बोर 150 से 200 फीट गहरा है। बताया जा रहा है कि बच्चा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे गिरा था। बच्चा सिर के बल गिरा था। उसके पैर कैमरे में ऊपर की तरफ दिख रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया था।

25 फरवरी की सुबह 4 बजे रेस्क्यू पूरा हुआ। बच्चे को कटनी जिले के बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉक्टर राजमणि पटेल ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत का कारण पानी में डूबना और सांस लेने में दिक्कत बताया है। डॉक्टर का कहना है कि बच्चे की बाहर निकालने के 7 से 8 घंटे पहले ही मौत हो चुकी थी।

मामला मानपुर विकास खंड के बरछड़ गांव का है। संतोष दुबे का बेटा गौरव सुबह करीब 11 बजे खेलते-खेलते खेत में बने बोरवेल में गिरा था। उसे निकालने के लिए जेसीबी की मदद से गड्ढे के पैरलल खुदाई की गई। एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट दिनेश ने बताया कि मिट्‌टी थोड़ी सख्त होने से खुदाई में दिक्कत आ रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.