Breaking
डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी? अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष! सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल

अब ग्रीन कोरिडोर से सिर्फ आधा घंटा का होगा लखनऊ से कानपुर का सफर- नितिन गडकरी

Whats App

लखनऊ।  केंद्रीय सड़क सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को लखनऊ में कई फ्लाईओवरों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा – मैं विश्वास दिलाता हूं कि अब ग्रीन कोरिडोर से लखनऊ से कानपुर जाने में सिर्फ आधा घंटा का समय लगेगा। इस दौरान उन्होंने ठाकुरगंज दुबग्गा फ्लाईओवर बनाए जाने और मठियारी शहीद पथ से जोड़ने की बात भी कही। साथ ही तेलीबाग में भी  फ्लाईओवर बनाए जाने का एलान किया। गडकरी उन्होंने कहा कि सुबह कोहरे से दृश्यता कम होने के चलते आज कानपुर नहीं जा सका। उनके साथ केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी पहले अपराधग्रस्त था, अब जेसीबी विकास के साथ माफिया के घर पर भी चलती है। डबल इंजन की सरकार डबल रफ्तार से दौड़ रही है। यूपी उभरती हुई अर्थ व्यवस्था है। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव ने कहा कि सड़कों के क्षेत्र में देश में क्रांति आयी। वहीं लखनऊ में ब्रह्मोश यूनिट भी शुरू हो गई है, जोकि दुनिया की आतंकवाद की फैक्ट्री का नाश करेगी। उन्होंने कहा कि योगी जी यूपी में कानून व्यवस्था दुरुस्त कर रहे हैं। प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। यह नया युग परिवर्तन का समय है। 2014 से जनता ने विजय दिलाई अब  2022 में भी ऐतिहासिक जीत होगी।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि गडकरी जी पूछ रहे थे और क्या चाहिए यूपी के लिए, जिधर देखो सड़क का निर्माण हो रहा। आजमगढ़ यहां से जाने में पहले आठ घंटे लगते थे। अब ढाई घंटे लगते हैं। मेरठ-दिल्ली का समय भी घट गया है। नई दिशा की तरफ बढ़ रहा है यूपी। यह एक समृद्ध शाली प्रदेश बनेगा।

Whats App

मडि़यांव से आइआइएम क्रासिंग, खुर्रमनगर से इंदिरा नगर सेक्टर 25 के फ्लाइओवर के कार्यों का शुभारंभ, मुंशी पुलिया से पालीटेक्निक तक एलीवेटेड फ्लाइओवर और लखनऊ हरदोई शाहजहांपुर के चार लेन चौड़ीकरण का शिलान्यास किया। खासबात रहेगी कि दो फ्लाइओवर जो करीब सत्तर सत्तर मीटर के हैं और 24 करोड़ की लागत से कुकरैल नाले पर बनकर तैयार हैं, इनका लोकार्पण भी किया गया।  मुंशी पुलिया से पालीटेक्निक से पहले तक बनने वाले फ्लाइओवर की लंबाई करीब 1.868 किमी. है। इस फ्लाइओवर पर 1.4 किमी. तक चार लेन रहेगा और लागत करीब 170.60 करोड़ आएगी। इस फ्लाइओवर के निर्माण में 35-35 मीटर के 32 स्पैन रखे जाएंगे। यहां सर्विस रोड के साथ ही जंक्शन का भी काम होगा। खुर्रम नगर चौराहे से इंदिरा नगर सेक्टर 25 तक फ्लाइओवर करीब 1.8 किमी. लंबा होगा। इस फ्लाइओवर को कल्याणपुर तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखने की तैयारी है। इस प्रोजेक्ट पर 140 करोड़ रुपये लागत आएगी। मडियांव से आइआइएम क्रासिंग के आगे तक फ्लाइओवर बनेगा, इसकी लंबाई 1.94 किमी. होगी और लागत 140 करोड़ रुपये करीब आएगी। इसके अलावा लखनऊ-हरदोई-शाहजहांपुर के बीच चार लेन बनेगा, यहां मार्ग पहले स्टेट हाइवे था, जिसे वर्ष 2018-19 में नेशनल हाइवे 731 का दर्जा मिला था। इस पर करीब 4400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |     रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क     |     तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?     |     अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह     |     मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश     |     वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष!     |     सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374