Breaking
कुकर्मी को ‘सजा’ देने के लिए बेटे के साथ बनाया प्लान, डंडे से पीटा-गमछे से दबाया गला अफजाल अंसारी या बेटी लड़ेगी चुनाव? हाईकोर्ट के फैसले का अभी और करना होगा इंतजार 4 साल बाद उमर को मिलेगी जमानत? दिल्ली की कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, सरकार ने दी सफाई नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, सरकार ने दी सफाई महामना चौक से महादेव के दरबार तक… जानिए वाराणसी में PM मोदी के रोड शो में क्या-क्या होगा? अब जल्दी ही करनी पड़ेगी… शादी के सवाल पर रायबरेली में बोले राहुल गांधी 45 मिनट तक तड़पते रहे मासूम, प्लानिंग से की हत्या…सीतापुर हत्याकांड में सामने आई नई थ्योरी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए खुद पर चलवा ली गोली, यूपी पुलिस के कांस्टेबल की करतूत दिल्ली में छाए बादल, गर्मी से हल्की राहत… कब तक रहेगा मौसम का ये बदलाव?

सोशल मीडिया पर मलाइका की आलोचना पर अरबाज ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Whats App

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। फैंस के बीच उनका आगामी शो काफी चर्चा में रहता है। सोशल मीडिया पर कभी उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर तो कभी उनकी एक्स वाइफ को लेकर आए दिन उन पर तंज कसा जाता है।  हाल ही में, अरबाज ने आलोचना करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और ट्रोल्स करने वालों के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ा है।

अरबाज और मलाइका को एक-दूसरे को तलाक लिए हुए तकरीबन छह साल हो गए हैं। दोनों ही अपनी जिन्दगी में काफी आगे बढ़ गए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग अभी भी उन्हें उनके पास्ट को लेकर जज कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। दोनों की अपने बेटे अरहान के साथ आए दिन इंटरनेट पर वीडियो वायरल होती रहती है।

हाल ही में, एक इंटरव्यू में अरबाज से पूछा गया कि जब भी आप दोनों साथ आते हैं तो पब्लिक काफी नेगेटिव कमेंट करती है। इस पर आपकी क्या राय है। अरबाज ने बेहद सीधे शब्दों में जवाब दिया है और कहा, ‘लोग कुछ भी कह सकते हैं और सच कहूं तो इन सब से निपटने के बारे में अब हम नहीं सोचते हैं। अब हम दोनों को इससे फर्क नहीं पड़ता कि हमें लेकर दुनिया क्या सोचती है और लोग क्या कहते हैं। क्या कोई आदमी अपनी एक्स वाइफ से बात नहीं कर सकता है, इसमें कोई हैरानी नहीं है।’

अरबाज ने आगे कहा, ‘हम दोनों अपने बेटे के लिए साथ हैं क्योंकि वह हम दोनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। मैं और मलाइका अपने बेटे की पढाई से लेकर उसके करियर को लेकर आपस में बात करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि अरहान का कॉल नहीं लगता है ऐसे में मैं मलाइका को ही सीधे कॉल करता हूं और पूछता हूं कि क्या उनकी कोई बात हुई है। मुझे नहीं लगता कि अपने बेटे के लिए अपनी एक्स वाइफ से मिलना और बात करना कोई गलत बात है। लोगों को जो कैमरे में दिखता है वे उसपर ही रिएक्ट करते हैं। उन्हे यह नहीं पता कि हमारे परिवार में क्या चल रहा है।’

आपको बता दें कि अरबाज और मलाइका अपने बेटे के साथ अक्सर मीडिया में स्पॉट होते रहते हैं। अरबाज के ना होने पर भी मलाइका कई बार अरहान हॉलिडे ट्रिप पर लेकर जाती हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के बावजूद दोनों अपने बेटे के लिए साथ नजर आते हैं।

कुकर्मी को ‘सजा’ देने के लिए बेटे के साथ बनाया प्लान, डंडे से पीटा-गमछे से दबाया गला     |     अफजाल अंसारी या बेटी लड़ेगी चुनाव? हाईकोर्ट के फैसले का अभी और करना होगा इंतजार     |     4 साल बाद उमर को मिलेगी जमानत? दिल्ली की कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला     |     नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, सरकार ने दी सफाई     |     नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, सरकार ने दी सफाई     |     महामना चौक से महादेव के दरबार तक… जानिए वाराणसी में PM मोदी के रोड शो में क्या-क्या होगा?     |     अब जल्दी ही करनी पड़ेगी… शादी के सवाल पर रायबरेली में बोले राहुल गांधी     |     45 मिनट तक तड़पते रहे मासूम, प्लानिंग से की हत्या…सीतापुर हत्याकांड में सामने आई नई थ्योरी     |     गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए खुद पर चलवा ली गोली, यूपी पुलिस के कांस्टेबल की करतूत     |     दिल्ली में छाए बादल, गर्मी से हल्की राहत… कब तक रहेगा मौसम का ये बदलाव?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374