Breaking
जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और फायर टीम मौके पर सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार किसी का नाम राहुल गांधी या लालू यादव है तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता? सुप्रीम कोर्ट का हमनाम उम्मीदवारो... प्याज को लेकर बदला सरकार का मूड, रात में 40% शुल्क लगाया, सुबह एक्सपोर्ट से बैन हटाया, क्या है वजह? गैस रिफिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग का छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप फहीम से पूछताछ में मिले अहम सुराग, सुरक्षा संस्थान और एयरफोर्स के अधिकारियों से होगी पूछताछ पांचवी-आठवीं के री-एग्जाम की समय सारिणी घोषित, पढ़ें कब से होगी परीक्षा डायरिया से बुरहानुपर में पांचवीं मौत, 6 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम एमआरओ प्रोजेक्ट के लिए वीएफजे के 25 कर्मी चयनित, टी-टैंक को खोलने की तकनीक सीखेगी टीम

मधुबनी के फुलपरास में मिली महिला और बच्ची की मिला शव

Whats App

मधुबनी जिले के घोघरडीहा अररिया सड़क पर चिकनोटवा बघार सुदै में बुधवार को दो सिरकटी लाश मिली। लाश एक 30 साल की महिला और आठ साल की बच्ची की है।

चिकनोटवा बघार सुदै में सिरकटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने मामले की जानकारी फुलपरास थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि एक स्थानीय महिला बुधवार को चिकनोटवा बघार में मवेशी के चारा के लिए घास काटने गई। महिला ने वहां दो सिरकटी लाश देखी तो उसके होश उड़ गए। उसने गांव आकर ग्रामीणों को जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना अररिया ओपी को दिया।

अरिरया ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन घटनास्थल उनकी सीमा में नहीं होने के कारण उन्होंने फुलपरास थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

मृतका महिला लाल रंग की साड़ी और बच्ची ने ब्लू रंग की गंजी पहनी है। थानाध्यक्ष ललन प्रसाद चौधरी ने कहा कि ये हत्या का मामला है। घटनास्थल के आसपास खोजा गया लेकिन शव का सिर कहीं नहीं मिला।

थानाध्यक्ष ने कहा कि पहचान छुपाने के नियत से हत्या कर सिर को गायब कर फेंका गया है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

 

जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी     |     दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और फायर टीम मौके पर     |     सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार     |     किसी का नाम राहुल गांधी या लालू यादव है तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता? सुप्रीम कोर्ट का हमनाम उम्मीदवारों पर फैसला     |     प्याज को लेकर बदला सरकार का मूड, रात में 40% शुल्क लगाया, सुबह एक्सपोर्ट से बैन हटाया, क्या है वजह?     |     गैस रिफिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग का छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप     |     फहीम से पूछताछ में मिले अहम सुराग, सुरक्षा संस्थान और एयरफोर्स के अधिकारियों से होगी पूछताछ     |     पांचवी-आठवीं के री-एग्जाम की समय सारिणी घोषित, पढ़ें कब से होगी परीक्षा     |     डायरिया से बुरहानुपर में पांचवीं मौत, 6 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम     |     एमआरओ प्रोजेक्ट के लिए वीएफजे के 25 कर्मी चयनित, टी-टैंक को खोलने की तकनीक सीखेगी टीम     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374