Breaking
कांग्रेस की मुगलिया सोच…याद नहीं आते औरंगजेब के अत्याचार; बेलगावी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला हम 2 प्रधानमंत्री बनाएं या 4 हमारी मर्जी, तानाशाही नहीं आने देंगे… संजय राउत का पीएम मोदी को जवाब AAP से गठबंधन-बाहरियों को टिकट… अरविंदर सिंह लवली ने क्यों छोड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद? मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला

पिकअप पलटने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत; तीन की हालत गंभीर

Whats App

पटना जिले के खुसरूपुर में चैती छठ की संध्या अर्घ्य से पहले दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, तीन बच्चों की हालत गंभीर है। सभी मृतक और घायल बच्चों की उम्र एक से 15 साल के बीच है। मृतक की पहचान मालपुर निवासी स्व रामदुलारी के पुत्र कारू कुमार (9 वर्ष) और व्यांशु (5 वर्ष)के रूप में हुई है। घायलों में मालपुर निवासी उमेश सिंह का 15 वर्षीय पुत्र, प्रद्युम्न सिंह का एक वर्षीय पुत्र और सतेंद्र सिंह का 10 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार शामिल है।

बताया जा रहा है कि सभी मालपुर के विजय सिंह के परिवार के पांच बच्चे सोमवार की सुबह पिकअप पर सवार होकर चने का झिंगरी लाने खेत जा रहे थे। इसी दौरान खुसरूपुर के चौड़ा रोड में पिकअप पलट गई। पिकअप पलटने से दो बच्चे गाड़ी के नीचे दब गए।

पटना ले जाने के दौरान बच्चों ने तोड़ा दम

हादसे की सूचना पर दौड़े ग्रामीणों ने दबे बच्चों को काफी मशक्कत के बाद निकाला। सभी बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में सभी को पटना ले जाया जा रहा था, इसी क्रम में दो बच्चे की मौत हो गई। तीन जख्मी का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है।

सगे भाइयों की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

ग्रामीणों के अनुसार, पीड़ित परिवार में चैती छठ की पूजा हो रही थी। घर के बड़े लोग संध्या अर्घ्य की तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच हादसे में सगे भाई कारू कुमार और व्यांशु की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

 

कांग्रेस की मुगलिया सोच…याद नहीं आते औरंगजेब के अत्याचार; बेलगावी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला     |     हम 2 प्रधानमंत्री बनाएं या 4 हमारी मर्जी, तानाशाही नहीं आने देंगे… संजय राउत का पीएम मोदी को जवाब     |     AAP से गठबंधन-बाहरियों को टिकट… अरविंदर सिंह लवली ने क्यों छोड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद?     |     मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374