Breaking
तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों? खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना… Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या

पटना कॉलेज के वाणिज्य विभाग समेत लाइब्रेरी में लगी भीषण आग

Whats App

पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के पटना कॉलेज के पुस्तकालय में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे कॉलेज परिसर के अंदर और बाहर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पीरबहोर थाना और अग्निशमन को दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही अग्निशमन की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और घंटों मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में कॉलेज और पुस्तकालय के महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए।

छठघाट से लौट रहे लोगों ने दी सूचना

स्थानीय लोगों का कहना है कि अशोक राजपथ स्थित पटना कॉलेज के वाणिज्य विभाग सहित पुस्तकालय में मंगलवार की सुबह अचानक तेज धुआं उठने लगी। छठघाट से लौट रहे कुछ लोगों की नजर उस उठते धुंए पर पड़ी जिसे देखते ही उनलोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं अग्निशमन दस्ते को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन घटनास्थल पर पहुंचे। उनलोगों के कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

आग कैसे लगी फिलहाल स्पष्ट नहीं

पुस्तकालय में आग कैसे लगी यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस बात की जांच की जा रही है। वैसे स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट भी हो सकता है।

क्या हुआ नुकसान 

इस अगलगी में क्या क्या नष्ट हुआ है और कितना का नुकसान हुआ है इस संबंध में पुलिस प्रशासन का कहना है कि पहले सारे मलवे को बाहर निकाला जायेगा और फिर इस बात की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी तरीके से आकलन करने के बाद ही इस अगलगी के हुए क्षति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |     बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों?     |     खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस     |     स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा     |     ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा     |     टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा     |     बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना…     |     Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन     |     हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ     |     पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374