Breaking
दूसरे चरण के मतदान के बाद कमलनाथ का भाजपा पर हमला, कह दी ये बड़ी बात... गुना में महिलाओं पर भड़की प्रियदर्शनी राजे, कहा- अपना काम खुद करना सीखो व्हाइट हाउस डिनर से फिलिस्तीन पत्रकारों ने बनाई दूरी, गाजा में कई जर्नलिस्ट्स की गई है जान MP के इस स्कूल का शर्मनाक रिकॉर्ड, 12वीं के 85 छात्रों में से सभी हो गए फेल.. वोटिंग करवाकर हेलीकॉप्टर से मतदान दल 100 घंटे के बाद सकुशल लौटे, प्रशासन ने ली राहत की सांस राजगढ़ में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मां - बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत.. भीड़ में बोलने से कभी नहीं डरेगा बच्चा, इस तरह बढ़ाए कम्यूनिकेशन लेवल इंदौर से खंडवा जा रहे सोफे से भरे लोडिंग वाहन में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान... कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना कहा - रोज नए झूठ का आविष्कार कर रहे... खंडवा में आकाशीय बिजली गिरने से पंचायत सचिव समेत दो की मौत, गांव में मातम...

लोगों को रौंदते हुए दुकान में घुसी अनियंत्रित बोलेरो,1 की मौत, 3 घायल

Whats App

मिर्जापुर | थाना क्षेत्र के ददरा बाजार में मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर मंगलवार की सुबह अनियंत्रित बोलेरो ने रेलवे कर्मचारी समेत तीन को टक्कर मारते हुए परचून के दुकान में जा घुसी। घायलों को उपचार के लिए राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद ले जाया गया। जहां रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। गंभीर अवस्था में घायल बोलेरो चालक को मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल दो राहगीरों का प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज कराया गया।प्रयागराज निवासी प्रयाग (52) लूसा रेलवे स्टेशन पर ट्राली मैन के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की सुबह नौ बजे लूसा से ड्यूटी के लिए कर्मा स्टेशन जा रहे थे। ददरा बाजार के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से आई अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दिया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।  बोलेरो ने वहां दो अन्य राहगीरों को धक्का मारते हुए दुकान के बाहर खड़ी तीन बाइकों को टक्कर मार परचून की दुकान में घुस गई।परचून दुकान मालिक राधेश्याम घर में थे। जिससे उनकी उनका जान बच गई। दोनों घायलों में बाबू (18) व सुनील (22) निवासी पतेरी को हल्की चोट आई। जो अपना इलाज प्राइवेट अस्पताल में करा कर ऑटो से घर चले गए। जबकि गंभीर रूप से घायल रेलवे कर्मचारी व चालक को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण का रेलवे कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। बोलेरो चालक बाबूराम (30) निवासी मगरदहा का गंभीर अवस्था में  प्राथमिक उपचार कर मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजगढ़ पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई। राजगढ़ थानाध्यक्ष राणा प्रताप ने बताया कि अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आकर रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई।

 

दूसरे चरण के मतदान के बाद कमलनाथ का भाजपा पर हमला, कह दी ये बड़ी बात…     |     गुना में महिलाओं पर भड़की प्रियदर्शनी राजे, कहा- अपना काम खुद करना सीखो     |     व्हाइट हाउस डिनर से फिलिस्तीन पत्रकारों ने बनाई दूरी, गाजा में कई जर्नलिस्ट्स की गई है जान     |     MP के इस स्कूल का शर्मनाक रिकॉर्ड, 12वीं के 85 छात्रों में से सभी हो गए फेल..     |     वोटिंग करवाकर हेलीकॉप्टर से मतदान दल 100 घंटे के बाद सकुशल लौटे, प्रशासन ने ली राहत की सांस     |     राजगढ़ में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मां – बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत..     |     भीड़ में बोलने से कभी नहीं डरेगा बच्चा, इस तरह बढ़ाए कम्यूनिकेशन लेवल     |     इंदौर से खंडवा जा रहे सोफे से भरे लोडिंग वाहन में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान…     |     कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना कहा – रोज नए झूठ का आविष्कार कर रहे…     |     खंडवा में आकाशीय बिजली गिरने से पंचायत सचिव समेत दो की मौत, गांव में मातम…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374