Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

30 साल बाद अपनी मूलत्रिकोण राशि में वक्री होने जा रहे हैं शनिदेव इन राशियों को होगा विशेष लाभ

Whats App

Shani Gochar 2023: फलित ज्योतिष में शनिदेव को विशिष्ट फल देनेवाला माना जाता है। इन्हें पापी ग्रह, लेकिन न्याय का देवता कहा जाता है। ये जीवों के उनके कर्मों के अनुसार उचित फल प्रदान करते हैं। इनके अशुभ प्रभावों से सभी भयभीत रहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल देते हैं, ये शुभ फल भी देते हैं। ये सबसे धीमी गति से गोचर करने वाले ग्रह हैं, इसलिए इनके फल लंबे और कई सालों तक चलनेवाले होते हैं। शनिदेव 30 सालों के बाद, 17 जून को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री होने जा रहे हैं। बता दें कि सभी ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि में सबसे प्रभावी फल देते हैं। ऐसे में शनि के कुंभ राशि में वक्री होने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइये जानते हैं कि किन राशियों के जातकों को सुख और धन का लाभ होनेवाला है। भाग्य बदलनेवाला है। –

वृष राशि

शनि देव इस राशि की गोचर कुंडली के दसवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। शनिदेव दसवें भाव के कारक भी होते हैं। ऐसे में शनि के वक्री होने से दशम भाव से संबंधित शुभ फलों में वृद्धि होगी। शनि लग्नेश शुक्र के मित्र भी हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों का भाग्य बदलने वाला है। नौकरी से जुड़े लोगों को तरक्की मिलेगी या बेहतर नौकरी का विकल्प मिल सकता है। कारोबार के जुड़े लोगों का काम बढ़ेगा और जबरदस्त मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा और इससे जुड़े प्रयासों में शानदार सफलता मिलेगी। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने का योग है।

सिंह राशि

शनि देव इस राशि के सप्तम भाग में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसा होने से इस राशि में शश राजयोग बन रहा है। इसके प्रभाव से जातक को अलग-अलग स्रोंतों से धनलाभ का मौका मिलेगा। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए शादी के लिए रिश्ते आ सकते हैं। पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ हासिल होगा। अगर आप विवाहित हैं, तो पत्नी को नौकरी मिल सकती है या उनके काम में आर्थिक लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा और आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

मकर राशि

शनि देव आपकी राशि के धनभाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस राशि के लिए शनि लग्नेश भी हैं और अपनी मूल त्रिकोण राशि में होने की वजह से धन लाभ का योह बनाएंगे। शनि के प्रभाव से इस राशि के जातकों को आकस्मिक स्रोतों से धन प्राप्ति होगी। आपका बैंक बैलेंस सुधरेगा और परिवार के साथ सुखमय समय व्यतीत होगाा। आपकी बात लोग ध्यान से सुनेंगे और सलाह पर अमल करेंगे। इस दौरान परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके बहुत सारे कार्य सिद्ध हो सकेंगे। कारोबार से जुड़े लोगों का मुनाफा बढ़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374