Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

बाड़ी में लगाया था गांजा का पौधा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Whats App

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के विरुद्ध नवा बिहान अभियान चलाया जा रहा है। जन सहभागिता से मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने प्रयास जारी है इसी कड़ी में धौरपुर पुलिस ने एक व्यक्ति की बाड़ी से गांजा का पौधा जब्त किया है। पौधा लगभग 10 किलो वजनी है।कुछ दिनों में गांजा तैयार किया जा सकता था। गांजे के पौधे का वजन लगभग छह किलोग्राम है। धौरपुर व शंकरगढ के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वयं के उपयोग और बिक्री के लिए कुछ लोगों द्वारा बाड़ी में गांजा का पौधा लगाए जाने की जानकारी पर सूचना तंत्र को मजबूत किया गया था। थाना प्रभारी धौरपुर निरीक्षक कैलाश मिर्रे को सूचना मिली थी कि हरी यादव निवासी डुमकी खुटिपारा धौरपुर अपने घर के बाड़ी मे गांजा का पौधा लगाया हैं। उसे बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा हैं।तत्काल पुलिस टीम द्वारा उसके घर में दबिश दी गई। पहले तो आरोपित ने गांजा होने से इंकार किया। पुलिस टीम ने उसकी बाड़ी की छानबीन की तो दूसरे पौधों के साथ गांजा का भी पौधा बरामद हुआ। आरोपित हरी यादव को धारा 20 (ए)एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत कर हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी धौरपुर निरीक्षक कैलाश मिर्रे, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव,आरक्षक अरविन्द पैकरा शामिल रहे।

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में पहले भी हो चुकी कार्रवाई

सरगुजा जिले के धौरपुर और बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड के कई गांव जंगल पहाड़ पर स्थित है। इन दोनों ब्लॉक की सीमा से जशपुर जिले की सीमा लगी हुई है। पहाड़ी व दुर्गम क्षेत्र में पूर्व के वर्षों में भी कुछ लोगों द्वारा गांजा लगाए जाने की शिकायत पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाती रही है। स्वयं के उपयोग के अलावा व्यवसायिक उपयोग के लिए भी लोग अवैध रूप से गांजा लगाते रहे हैं।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374