Local & National News in Hindi

दिल्‍ली: इंद्रप्रस्थ पार्क घूमने आई युवती से गैंगरेप, होश आने पर बस कह रही है- मुझे छोड़ दो भैया

0 50

दिल्ली. नई दिल्ली (New Delhi) के सराय काले खां (Sarai Kale Khan) में एक युवती के साथ गैंगरेप (Gangrape) किया गया है. कहा जा रहा है कि सराय काले खां बस अड्डे के पास स्थित इंद्रप्रस्थ पार्क (Indraprastha Park) में युवती घुमनी आई थी, तभी पहले से घात लगाए दो से चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया. फिलहाल युवती के हालत काफी नाजुक बताई गई है. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. होश आने के बाद वह तुरंत बेहोश (unconscious) हो जा रही है. डॉक्टरों का कहना है कि युवती काफी डरी हुई है.

सनलाइट कॉलोनी इलाके का है मामला
स्थानीय थाना पुलिस के अनुसार, मामला सनलाइट कॉलोनी इलाके का है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. आरोपियों को पकड़ने के लिए सात टीमें गठित की गई हैं. मामले में पुलिस को लगता है कि पीड़ित लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं है. वह अभी बहुत कुछ बता नहीं पा रही है. पुलिस की माने तो युवती की उम्र 22 से 23 साल के बीच है. इस घटना से युवती को काफी सदमा लगा है. होश में आने पर वह बार-बार वह यही कह रही है कि मुझे छोड़ दो भैया…मुझे छोड़ दो.

पीड़ित लड़की की आरोपियों ने पिटाई भी की

एनबीटी के मुताबिक, पीड़ित लड़की की आरोपियों ने पिटाई भी की है. लगता है कि उन्होंने जब बलात्कार का विरोध किया होगा तो उनके साथ मारपीट की गई. आरोपियों ने लड़की के सभी कपड़े भी फाड़ दिए है. वहीं, शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान भी मिले हैं. बताया जाता है कि सोमवार सुबह जब कुछ लोग पार्क में सैर करने आए तो उन्होंने पीड़िता को बिना कपड़ों के बेहोशी की हालत में पड़ा देखा. इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. कुछ ही देर में मौके पर पुलिस पहुंच गई और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.