Local & National News in Hindi

सेब पर मोम की परत देख नाराज हुए रामविलास पासवान, दुकानदार पर लिया कड़ा एक्शन

0 44

नई दिल्ली: खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने सेब पर मोम की परत चढ़ाए जाने को लेेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। पासवान ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह जब घर में रसियन सलाद बनाने के लिए सेब का उपयोग करना चाह रहे थे उससे पहले पानी से धोने के दौरान मोम का पता चला। चाकू से खुरचने के बाद सेब से भारी मात्रा में मोम निकाला गया। राजधानी के बड़े लोगों का बाजार मानी जाने वाले खान मार्कीट की एक दुकान से यह सेब खरीदा गया था।

इसकी कीमत 420 रुपए प्रति किलो थी। इसके बाद खाद्य और खानपान से जुड़ी कई एजैंसियों ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की है। उसका चालान काटा गया है। उल्लेखनीय है कि सेब को काफी दिनों तक तरोताजा और उसकी चमक बनाए रखने को लेकर बाजार में उतारने से पहले उस पर मोम का लेप चढ़ाया जाता है। बता दें कि कभी भी सेब की चमक देखकर इसे न खरीदें क्योंकि मोम की परत चढ़े सेब आपके लिए घातक सिद्ध हो सकते हैं। यह मोम सेब के साथ आपके लीवर और किडनी तक पहुंच रहा है जिससे सेहत पर बुरा असर होता हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.