Local & National News in Hindi

5 ट्रिलियन रटने से नहीं सुधरेगी अर्थव्यवस्था, मोदी सरकार में निवेशकों का भरोसा डगमगाया: प्रियंका

0 156

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा। प्रियंका ने दावा किया कि इस सरकार में निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है। उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ”चकाचौंध दिखा कर रोज 5 ट्रिलियन-5 ट्रिलियन बोलते रहने या मीडिया की हेडलाइन मैनेज करने से आर्थिक सुधार नहीं होता। विदेशों में प्रायोजित इवेंट करने से निवेशक नहीं आते।

प्रियंका ने आरोप लगाया कि निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है। आर्थिक निवेश की जमीन दरक गई है। प्रियंका ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों का मोदी सरकार में विश्वास लगातार कम हो रहा है जिसका नतीजा है कि पिछले तीन महीनों में ही बाहर के निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से 4.5 अरब डॉलर निकाल लिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.