Local & National News in Hindi

पिता ने पहले बेटियों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को भी गोली मार कर लिया सुसाइड

0 47

श्रीगंगानगर: गांव अलीपुरा में पूर्व सरपंच गणपतराम के पुत्र हनुमान दास ने अल सुबह 4 बजे अपनी दो पुत्रियों अमनदीप और रमनदीप की हत्या कर खुद को भी गोली मार ली। सूत्रों के मुताबिक हनुमान दास की चार बेटियां और एक बेटा था। हनुमान गत रात अपने साढू के बेटे की शादी से देर रात लौटा था और रविवार सुबह वह छत से उतर कर नीचे आया और अपनी दो बेटियों अमन और रमन को पहले गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर गांववाले मौके पर आए और दोनों बेटियों को कार में डालकर सादुलशहर के राजकीय चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने दोनों लड़कियों के शव स्थानीय मुर्दाघर में रखवा दिए और पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना पाकर सीईओ ताराराम मौके पर पहुंचे व पूरे मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी बलराम बलवंत राम नायक ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.