Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
ममता बनर्जी कल शहीद सभा से फूकेंगी चुनावी बिगुल, भाजपा से मुकाबले की रणनीति का करेंगी ऐलान पंजाब: मोगा के इन होटलों में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा… 18 लड़कियों को बचाया 6 राज्यों में छापे, 10 गिरफ्तार… आगरा धर्मांतरण मामले में पीड़िता के पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे इंडोनेशिया में यात्रियों से भरी शिप में लगी आग, जान बचाने समुद्र में कूदे लोग… VIDEO में दिखा खतरनाक... जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के 2-3 आतंकियों को घेरा 2 दिन के ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, FTA पर बनेगी बात? ये है यात्रा का एजेंडा पहले अपराध की घटनाओं को किसानों से जोड़ा, अब बिहार के ADGP ने मांगी माफी, बोले- ऐसा इरादा नहीं था एक शक ने घर कर दिया तबाह! ऑफिस जा रही पत्नी की चाकू से वारकर हत्या, फिर पति ने खुद लगा ली फांसी उत्तराखंड हेलिकॉप्टर क्रैश: केबल से टकराई थी चॉपर की ब्लेड, रिपोर्ट में सामने आई हादसे की वजह पहलगाम से लेकर डोनाल्ड ट्रंप तक… सरकार ने कहा- मानसून सत्र में चर्चा को तैयार, हमेशा पीएम को घसीटना ...

अगले एक सप्ताह तक लू चलने का अनुमान, 48 डिग्री तक पहुंचा पारा

0 44

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी का कहर जारी है और मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक दिल्ली में लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। देश के विभिन्न हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही हैं और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सापेक्ष आर्द्रता 41 प्रतिशत दर्ज की गई। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शहर के कुछ हिस्सों में लू चलने के साथ ही तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।”

मौसम विभाग ने अगले सात दिन तक लू चलने का अनुमान जताया है। महाराष्ट्र में यह तापमान इस महीने का सबसे अधिकतम तापमान था। अभी कुछ और दिन लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्यियस नीचे था। राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। चूरू में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक है। राज्य के पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी और लू चलने से आम जन- जीवन प्रभावित हुआ है।

बीकानेर-श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.8-46.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 45.5, कोटा में 45.3 और बाड़मेर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। विदर्भ क्षेत्र के चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेलंगाना में भी लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां आदिलाबाद शहर में लगातार दूसरे दिन भी तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश के ऊना में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जम्मू में बुधवार को इस मौसम का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा में लू का प्रकोप अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.