Breaking
सिरफिरे ने ली दो लोगों की जान…गांव वालों ने पकड़ कर उतारा मौत के घाट लोकसभा चुनाव के बाद शरद पवार गुट कांग्रेस में होगा शामिल, शिवसेना उद्धव गुट का क्या होगा? क्या एक ही फिल्म में दिखेंगे यश और प्रभास? पृथ्वीराज सुकुमारन ने बहुत बड़ा हिंट दे दियाक्या एक ही फि... इधर राफा में घुसा इजराइल, उधर ईरान के ‘गुर्गे’ ने बढ़ा दी अमेरिका की टेंशन ऋषभ पंत नहीं, संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप में होने चाहिए नंबर-1 विकेटकीपर, फिर मिल गया सबूत गर्मी में बढ़ जाती है स्विमवियर की डिमांड, हर साल होता है इतने लाख करोड़ का कारोबार इंस्टाग्राम ऐप में एक-साथ चला सकते हैं 5 अकाउंट्स, समझें कैसे? अक्षय तृतीया पर घर के दरवाजे पर बांधे इन पत्तों का तोरण, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा! प्लस साइज महिलाएं शॉपिंग करते समय न करें ये गलतियां, अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स इस साल अप्रैल की गर्मी ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया का पसीना निकाला, सामने आने लगे 19वीं सदी के रिकॉर...

कांग्रेस ने खोला भेद, बोली- भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना सकते तेजस्‍वी, अभी खुलकर नहीं बता रहे

Whats App

पटना। बिहार विधानसभा की दो सीटों के उप चुनाव (Bihar Legislative Assembly Bye Election) ने कांग्रेस (Bihar Congress) और राजद (Bihar RJD) को अलग-अलग छोर पर लाकर खड़ा कर दिया है। विधानसभा के आम चुनाव में कांग्रेस के हिस्‍से वाली कुशेश्‍वरस्‍थान (Kusheshwarsthan) सीट पर राजद के उम्‍मीदवार दिए जाने के बाद दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ आक्रामक हो गई हैं। बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्‍त चरण दास (Bihar Congress Incharge Bhakt Charan Das) ने आरोप लगाया है कि राजद ने उसी दल से मिलीभगत कर ली है, जिसके खिलाफ आज तक हमारे साथ मिलकर लड़ते रहे। उन्‍होंने भाजपा का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि RJD ने कांग्रेस का साथ छोड़कर किसी और के साथ मिलीभगत कर ली है।

राजद बोला- अपने पैर पर खुद कुल्‍हाड़ी मार रही कांग्रेस

भक्‍त चरण दास ने कहा कि सब कुछ सामने है और संकेत साफ हैं, लेकिन राजद के नेता खुल कर बताने से अभी परहेज कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि राजद के पास सरकार बनाने लायक विधायकों की संख्‍या नहीं है और उन्‍हें कांग्रेस के 19 विधायकों समर्थन भी नहीं चाहिए, तो साफ है कि उन्‍हें किसकी जरूरत है। इधर, कांग्रेस नेता के इस बयान के राजद के नेता भी बौखलाहट में हैं। राजद के प्रवक्‍ता मृत्‍युंजय तिवारी ने कहा कि कांग्रेस अपने पैर पर खुद कुल्‍हाड़ी मार रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ सबसे मुश्‍किल वक्‍त में भी लालू यादव और राजद ही खड़े रहे। तिवारी ने कहा कि विधानसभा उप चुनाव की दोनों सीटें जीतने पर ही बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। कांग्रेस को यह बात समझनी चाहिए कि यह चुनाव जीतना बेहद जरूरी है और राजद ही यह सीटें जीत सकता है।

Whats App

शिवानंद तिवारी और मनोज झा ने भी कांग्रेस को कोसा

राजद के राज्‍यसभा सदस्‍य मनोज झा ने कहा कि भक्‍त चरण दास कांग्रेस की लुटिया डुबाेने में लगे हैं। उन्‍हें बिहार में अपने नेताओं से बात करनी चाहिए। राजद और कांग्रेस के संबंधों को ठीक से समझना चाहिए, जमीनी हकीकत को जानकर ही बात करनी चाहिए। एक दिन पहले कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव शिवानंद तिवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अधिक सीटें देने के कारण ही बिहार में राजद की सरकार नहीं बन सकी। कांग्रेस अपने हिस्‍से की ज्‍यादातर सीटें हार गई। अगर कांग्रेस की बजाय इन सीटों पर राजद खुद लड़ा होता हो बिहार में उनकी ही सरकार होती।

सिरफिरे ने ली दो लोगों की जान…गांव वालों ने पकड़ कर उतारा मौत के घाट     |     लोकसभा चुनाव के बाद शरद पवार गुट कांग्रेस में होगा शामिल, शिवसेना उद्धव गुट का क्या होगा?     |     क्या एक ही फिल्म में दिखेंगे यश और प्रभास? पृथ्वीराज सुकुमारन ने बहुत बड़ा हिंट दे दियाक्या एक ही फिल्म में दिखेंगे यश और प्रभास? पृथ्वीराज सुकुमारन ने बहुत बड़ा हिंट दे दिया     |     इधर राफा में घुसा इजराइल, उधर ईरान के ‘गुर्गे’ ने बढ़ा दी अमेरिका की टेंशन     |     ऋषभ पंत नहीं, संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप में होने चाहिए नंबर-1 विकेटकीपर, फिर मिल गया सबूत     |     गर्मी में बढ़ जाती है स्विमवियर की डिमांड, हर साल होता है इतने लाख करोड़ का कारोबार     |     इंस्टाग्राम ऐप में एक-साथ चला सकते हैं 5 अकाउंट्स, समझें कैसे?     |     अक्षय तृतीया पर घर के दरवाजे पर बांधे इन पत्तों का तोरण, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा!     |     प्लस साइज महिलाएं शॉपिंग करते समय न करें ये गलतियां, अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स     |     इस साल अप्रैल की गर्मी ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया का पसीना निकाला, सामने आने लगे 19वीं सदी के रिकॉर्ड     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374