Breaking
कुकर्मी को ‘सजा’ देने के लिए बेटे के साथ बनाया प्लान, डंडे से पीटा-गमछे से दबाया गला अफजाल अंसारी या बेटी लड़ेगी चुनाव? हाईकोर्ट के फैसले का अभी और करना होगा इंतजार 4 साल बाद उमर को मिलेगी जमानत? दिल्ली की कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, सरकार ने दी सफाई नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, सरकार ने दी सफाई महामना चौक से महादेव के दरबार तक… जानिए वाराणसी में PM मोदी के रोड शो में क्या-क्या होगा? अब जल्दी ही करनी पड़ेगी… शादी के सवाल पर रायबरेली में बोले राहुल गांधी 45 मिनट तक तड़पते रहे मासूम, प्लानिंग से की हत्या…सीतापुर हत्याकांड में सामने आई नई थ्योरी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए खुद पर चलवा ली गोली, यूपी पुलिस के कांस्टेबल की करतूत दिल्ली में छाए बादल, गर्मी से हल्की राहत… कब तक रहेगा मौसम का ये बदलाव?

ट्रांसफार्मर पर लटका मिला किसान का जला हुआ शव, ग्रामीण बोले-कोई बांध के लटका गया

Whats App

खंडवा। ट्रांसफार्मर पर एक युवा किसान का शव देखकर गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने कहा कि किसी ने उसे ट्रांसफार्मर पर बांध दिया था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है, फिलहाल जांच की जा रही है।

Whats App

घटना पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम गरणगांव की है। यहां गांव के पास डीपी पर ग्राम के किसान जितेंद्र पुत्र राम कृष्ण का शव शनिवार को देखा गया। स्वजन ने बताया कि जितेंद्र देर रात घर से खेत पर मूंग की फसल में सिंचाई करने गया था। लेकिन सुबह ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर पर शव लटका दिखा। करंट से शव पूरी तरह जल गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया है।

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़

 

युवक की मौत की खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्वजन सहित अन्य ग्रामीण तरह-तरह की चर्चा कर युवक के हाथ बांधकर डीपी पर लटकाने की आशंका जाहिर करते नजर आए। हालांकि मृतक का गांव में किसी से कोई विवाद भी नहीं था। इसलिए भी कुछ लोग इस घटना को हादसा भी बता रहे थे। मृतक युवक का एक तीन वर्षीय बालक भी है।लोगों ने यह भी संभावना जताई कि वह रात में लाइट ट्रिप मारने पर डीपी पर चढ़ा हो और करंट की चपेट में आने से हादसे का शिकार हुआ।

कुकर्मी को ‘सजा’ देने के लिए बेटे के साथ बनाया प्लान, डंडे से पीटा-गमछे से दबाया गला     |     अफजाल अंसारी या बेटी लड़ेगी चुनाव? हाईकोर्ट के फैसले का अभी और करना होगा इंतजार     |     4 साल बाद उमर को मिलेगी जमानत? दिल्ली की कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला     |     नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, सरकार ने दी सफाई     |     नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, सरकार ने दी सफाई     |     महामना चौक से महादेव के दरबार तक… जानिए वाराणसी में PM मोदी के रोड शो में क्या-क्या होगा?     |     अब जल्दी ही करनी पड़ेगी… शादी के सवाल पर रायबरेली में बोले राहुल गांधी     |     45 मिनट तक तड़पते रहे मासूम, प्लानिंग से की हत्या…सीतापुर हत्याकांड में सामने आई नई थ्योरी     |     गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए खुद पर चलवा ली गोली, यूपी पुलिस के कांस्टेबल की करतूत     |     दिल्ली में छाए बादल, गर्मी से हल्की राहत… कब तक रहेगा मौसम का ये बदलाव?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374