Breaking
सोशल मीडिया से हटाए जाएंगे केजरीवाल से जुड़े अदालती कार्यवाही के वीडियो, कोर्ट ने दिए आदेश अब जेल में परिवार के साथ रह सकेंगे बंदी, मुंख्यमंत्री ने खुली जेल का किया लोकार्पण CM मोहन यादव ने उज्जैन को दी बड़ी सौगात, 600 करोड़ की लागत से बनेगा सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी डेम मुसोलिनी की प्रशंसक जॉर्जिया मेलोनी से क्यों प्रभावित हैं दुनिया के बड़े नेता, क्या है कूटनीतिक ताकत... जॉर्जिया मेलोनी ने अनोखे अंदाज में ली सेल्फी, PM मोदी ने कहा- अमर रहे भारत-इटली की ये दोस्ती जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर एक्शन की तैयारी? अमित शाह कल करेंगे सुरक्षा स्थिति पर अहम बैठक बिहार: बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद, खगड़िया में माकपा नेता की गोली मारकर हत्या बुरहानपुर: हाल-ए-अस्पताल! संक्रमण के साए में मरीज, यहां टीबी रोगी भी सामान्य वार्ड में भर्ती साइनिंग अमाउंट लेकर भी शाहरुख खान ने फिल्म ठुकराई, अनिल कपूर का करियर बन गया! ऋषभ पंत ने लगाया स्पेशल ‘शतक’ जितना कमाया सब कर देंगे दान

राजाराम नगर रेल अंडरपास से 33 दिन बाद शुरू हुआ आवागमन, लोगों को मिली सुविधा

Whats App

देवास। राजाराम नगर रेल अंडरपास से आवागमन मंगलवार को शुरू कर दिया। 33 दिन आवागमन बंद रहने के बाद एक बार फिर से पटरी पार रहने वाले रहवासियों के लिए यह सुविधा शुरू हो पाई है। एक माह से ज्यादा समय तक अंडरपास की सड़क की मरम्मत करने के बाद इसे आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया।

पिछले दिनों अंडरपास के निर्माण के बाद आवागमन शुरू किया गया था। इसके कुछ ही दिन बाद सड़क से धूल के गुबार उठने लगे। कांक्रीट की सड़क की ऊपरी सतह बुरी तरह उखड़ने लगी और अंडरपास के अंदर दिनभर धूल उड़ने लगी। इसको लेकर लोगों ने शिकायतें भी करना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद अचानक हुई तेज वर्षा के कारण अंडरपास की दीवार से पानी बहने लगा और अंडरपास के अंदर जमा हो गया।

जानकारी के अनुसार यहां कि सड़क का निर्माण हल्के वाहनों के लिए किया गया था, परन्तु स्कूल बसें व अन्य वाहन भी यहां से गुजर रहे थे। हालांकि इसको लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई थी कि वहां से वही वाहन निकल रहे हैं, जिनकी ऊंचाई और चौड़ाई कम है। ऐसे में रेलवे के दल ने निरीक्षण कर कुछ ही दिन में मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया।

रेलवे ने 18 अप्रैल से यहां आवागमन बंद कर सुधार कार्य शुरू कर दिया था। पूर्व में 20 दिन के लिए आवागमन बंद किया गया था, परन्तु कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में 13 दिन बढ़ा दिए गए। अब कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार से आवागमन शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

अंडरपास की सुविधा होने से राजाराम नगर, मुखर्जी नगर, विजय नगर, अलकापुरी सहित आसपास के क्षेत्र के रहवासियों को सीधे शहर में आने के लिए सुलभ मार्ग मिल गया है। अभी तक लोगों को मेंढकी रोड रेल ओवर ब्रिज के माध्यम से लम्बा चक्कर लगाकर शहर में आना पड़ रहा था।

सोशल मीडिया से हटाए जाएंगे केजरीवाल से जुड़े अदालती कार्यवाही के वीडियो, कोर्ट ने दिए आदेश     |     अब जेल में परिवार के साथ रह सकेंगे बंदी, मुंख्यमंत्री ने खुली जेल का किया लोकार्पण     |     CM मोहन यादव ने उज्जैन को दी बड़ी सौगात, 600 करोड़ की लागत से बनेगा सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी डेम     |     मुसोलिनी की प्रशंसक जॉर्जिया मेलोनी से क्यों प्रभावित हैं दुनिया के बड़े नेता, क्या है कूटनीतिक ताकत?     |     जॉर्जिया मेलोनी ने अनोखे अंदाज में ली सेल्फी, PM मोदी ने कहा- अमर रहे भारत-इटली की ये दोस्ती     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर एक्शन की तैयारी? अमित शाह कल करेंगे सुरक्षा स्थिति पर अहम बैठक     |     बिहार: बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद, खगड़िया में माकपा नेता की गोली मारकर हत्या     |     बुरहानपुर: हाल-ए-अस्पताल! संक्रमण के साए में मरीज, यहां टीबी रोगी भी सामान्य वार्ड में भर्ती     |     साइनिंग अमाउंट लेकर भी शाहरुख खान ने फिल्म ठुकराई, अनिल कपूर का करियर बन गया!     |     ऋषभ पंत ने लगाया स्पेशल ‘शतक’ जितना कमाया सब कर देंगे दान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374