Local & National News in Hindi

अमेरिका के वर्जिनिया बीच पर शख्स ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, 11 की मौत, 6 जख्मी

0 48

वाशिंगटन: अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में वर्जीनिया बीच पर एक सरकारी परिसर में की गई अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाला व्यक्ति लंबे समय से सरकारी कर्मचारी था। पुलिस प्रमुख जेम्स केर्वेरा ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि गोली चलाने वाला कर्मचारी भी मारा गया है।

PunjabKesariशुरूआती जांच के बाद पुलिस का मानना है कि आरोपी इस घटना में अकेला ही था। घटना के बाद आसपास की सभी इमारतों को खाली करवा लिया गया है। मौके पर एफबीआई के अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बतां दे कि अमेरिका में इस साल ऐसी बड़ी शूटिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को हुई यह घटना इस साल हुई 150वीं ऐसी बड़ी शूटिंग थी। बड़ी शूटिंग से यहां मतलब उस घटना से है जिसमें चार से ज्यादा लोगों को हमला या फिर उनकी मौत हुई हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !