Local & National News in Hindi

हॉकी: भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने कनाडा को 2-0 से हराया

0 58

भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने यहां चल रहे चार देशों के कैंटोर फिट्ज़गेराल्ड अंडर-21 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में कनाडा को 2-0 से पराजित कर दिया है। भारत और कनाडा के बीच मुकाबला काफी कड़ा था लेकिन बेहतर रणनीति के दम पर भारतीय टीम जीतने में कामयाब रहा।

भारत ने शुरूआत से ही कनाडाई रक्षापंक्ति पर दबाव बनाकर रखा। हालांकि शुरूआती पेनल्टी पर गगनदीप के शॉटर् को कनाडा की रॉबिन फ्लेमिंग ने रोक दिया। इसके बाद दोबारा फ्लेमिंग ने बचाव किया और पहला क्वाटर्र गोलरहित समाप्त हुआ। दूसरे क्वाटर्र में कनाडा ने पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन भारत की बीचू देवी ने इस पर बचाव कर लिया। फिर 24वें मिनट में मुमताज़ खान ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। तीसरे क्वाटर्र के 37वें मिनट में महिमा चौधरी ने भारत के लिए दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 किया, इस बढ़त को भारत ने बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। भारतीय जूनियर टीम रविवार को दूसरा मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.