Breaking
उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत.. महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर रामपुर: गले में अटकी टॉफी, 5 साल के मासूम ने मां के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम हिमाचल में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब ‘हमें कहा- दो बच्चे ही अच्छे, उन्हें कहा- चच्चा बहुत सारा बच्चा…’, देवकीनंदन शास्त्री ने ये क्या कह ... हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मध्‍य प्रदेश के बजट में दिखेगी मिशन 2023 की तैयारी की झलक

Whats App

भोपाल |  राज्य सरकार वर्ष 2022-23 का बजट बुधवार को विधानसभा में प्रस्तुत करेगी। इसमें मिशन 2023 यानी आने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारियों की झलक भी दिखाई देगी। बजट में आत्म निर्भर मध्य प्रदेश के लिए अधोसंरचना विकास, निवेश को बढ़ाकर औद्योगिक विकास, रोजगार, कृषि, ग्रामीण और शहरी विकास पर फोकस रहेगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बजट भाषण को मंजूरी देने के लिए सुबह 10 बजे विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री के सभाकक्ष में कैबिनेट बैठक होगी।

प्रदेश सरकार पहली बार चाइल्ड बजट प्रस्तुत करने जा रही है। इसमें विभिन्न् विभागों द्वारा बच्चों के ऊपर खर्च की जाने वाली राशि को एक पुस्तिका में प्रकाशित किया जाएगा। इसके साथ ही कृषि बजट भी रहेगा। इसमें भी सभी संबंधित विभागों को आवंटित बजट का ब्योरा दिया जाएगा। आत्म निर्भर भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सरकार ने आत्म निर्भर मध्य प्रदेश की कार्ययोजना तैयार की है।

बजट में इसकी पूर्ति के लिए प्रविधान किए जाएंगे। पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर अधोसंरचना विकास के कामों को गति देने, नर्मदा प्रगति पथ और अटल प्रगति पथ के काम को गति देने, औद्योगिक विकास के लिए निवेश को बढ़ावा देने, नए औद्योगिक क्षेत्र बनाने, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर बढ़ाने, कृषि क्षेत्र में मोटे अनाज, जैविक खेती के विस्तार, नर्मदा नदी के दोनों तट पर पांच किलोमीटर तक प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने, कस्टम हायरिंग सेंटर के विस्तार, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में विकास की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त वित्तीय प्रविधान किए जाएंगे।

Whats App

लाड़ली लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण, मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना संबल के स्वरूप में परिवर्तन की घोषणा में प्रस्तावित की गई है। गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए वित्तीय प्रविधान किए जाएंगे। संभव है कि गो संरक्षण के लिए राजस्व जुटाने की कोई अतिरिक्त व्यवस्था की जाए। अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए पर्याप्त राशि रखी जाएगी। कम लंबाई की सड़कों के लिए लोक निर्माण विभाग को अतिरिक्त राशि देना प्रस्तावित है।

उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत..     |     महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती     |     महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर     |     रामपुर: गले में अटकी टॉफी, 5 साल के मासूम ने मां के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम     |     हिमाचल में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित     |     अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब     |     ‘हमें कहा- दो बच्चे ही अच्छे, उन्हें कहा- चच्चा बहुत सारा बच्चा…’, देवकीनंदन शास्त्री ने ये क्या कह दिया?     |     हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल     |     हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें     |     अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374