Breaking
छतरपुर में लोकायुक्त टीम ने सहकारिता निरीक्षक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा... कमलनाथ के घर छापेमारी पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- इस कायराना हरकत के लिए मोहन सरकार को जनता सबक सिखा... इंदौर कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त ने की कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार... इंदौर में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, बिना दवाई के कैसे रहें स्वस्थ, जानिए क्या है कॉस्मिक ह... इंदौर में 21 किलो गांजे के साथ 3 गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान एक्टिवा से किया बरामद प्यार में धोखा मिला तो BA.LLB की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, ब्यायफ्रेंड के सामने ग्वालियर किले से क... युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, आचार संहिता के उल्लंघन में FIR राजा-महाराजा आज भरेंगे नामाकंन, लाव लश्कर के साथ जाएंगे सिंधिया, दिग्विजय सिंह ने दिखाई सादगी चैत्र नवरात्रि में घर घर बह रही भक्ति की बयार, 18 भुजाओं वाली महाकाली की प्रतिमा के करें दर्शन भाजपा प्रत्याशी सिंधिया आज जमा करेंगे नामांकन पत्र, टेकरी सरकार मंदिर में हनुमान का लिया आशीर्वाद

महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्य : राज्यपाल पटेल

Whats App

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे है। महिलाओं को आगे बढ़ते देख आनंद की अनुभूति हो रही है। श्री पटेल दतिया के ग्राम उपराय में 7 लाख 80 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाले आंगनवाड़ी भवन के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि देश एवं प्रदेश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। बेटियाँ सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही है। प्रदेश में शासकीय सेवाओं में महिलाओं को आरक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई है। राज्यपाल श्री पटेल ने ग्राम उपराय में हितग्राही संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवाया योजना (ग्रामीण) हितग्राहियों को पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपी। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र सौंपे। राज्यपाल श्री पटेल ने वृहद स्वास्थ शिविर में दिव्यांगजनों से मुलाकात कर हितलाभ वितरित किये। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री का निरीक्षण कर उत्पादों की सराहना की।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा की सक्रियता सराहनीय

Whats App

राज्यपाल श्री पटेल ने गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की निरंतर सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि जन-प्रतिनिधियों के सक्रिय रहने से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होता है। इससे अन्य प्रतिनिधियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।

माँ पीताम्बरा पीठ पहुँचकर पूजा-अर्चना की

राज्यपाल श्री पटेल ने गृह मंत्री डॉ. मिश्रा के साथ माँ पीताम्बरा पीठ पहुँच पूजा-अर्चना की। उन्होंने वनखण्डेश्वर महादेव का अभिषेक भी किया।

गृह मंत्री ने की अगवानी

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया जिले के ग्राम उपराय में राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल को पुष्प गुच्छ भेंट कर अगवानी की। भाण्ड़ेर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रक्षा संतराम सिरौनिया, श्री सुरेन्द्र बुधौलिया सहित जन-प्रतिनिधियों ने भी राज्यपाल श्री पटेल को पुष्प गुच्छ भेंट किए।

छतरपुर में लोकायुक्त टीम ने सहकारिता निरीक्षक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा…     |     कमलनाथ के घर छापेमारी पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- इस कायराना हरकत के लिए मोहन सरकार को जनता सबक सिखाएगी     |     इंदौर कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त ने की कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार…     |     इंदौर में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, बिना दवाई के कैसे रहें स्वस्थ, जानिए क्या है कॉस्मिक हीलिंग?     |     इंदौर में 21 किलो गांजे के साथ 3 गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान एक्टिवा से किया बरामद     |     प्यार में धोखा मिला तो BA.LLB की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, ब्यायफ्रेंड के सामने ग्वालियर किले से कूदकर दी जान     |     युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, आचार संहिता के उल्लंघन में FIR     |     राजा-महाराजा आज भरेंगे नामाकंन, लाव लश्कर के साथ जाएंगे सिंधिया, दिग्विजय सिंह ने दिखाई सादगी     |     चैत्र नवरात्रि में घर घर बह रही भक्ति की बयार, 18 भुजाओं वाली महाकाली की प्रतिमा के करें दर्शन     |     भाजपा प्रत्याशी सिंधिया आज जमा करेंगे नामांकन पत्र, टेकरी सरकार मंदिर में हनुमान का लिया आशीर्वाद     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374