Local & National News in Hindi

जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी से लगे इलाकों पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी

55

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार की रात संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे सीमाई इलाकों पर गोलाबारी की तथा छोटे हथियारों से गोलियां चलाइं। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम लगभग सात बजकर 15 मिनट पर मनकोट सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। सीमा पार से गोलीबारी रात करीब आठ बजे थमी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.