New Year
Breaking
कुबेर देव की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां इन लोगों के घर में कभी नहीं होती पैसों की कमी नौतपा के बाद दमोह व रीवा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा सिवनी में तेज बारिश वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना गया है बेहद अशुभ जानें मनुष्य जीवन पर इनका प्रभाव जिले के पुलिस विभाग में एसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले देवास में मां चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से अलग हुआ सवा घंटे तक फंसे रहे छह दर्शनार्थी हड़ताल खत्म होते ही प्रशासन ने ली राहत सात जून से शुरु होगी परीक्षाएं भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक कार्डियोलाजी सेंटर सभी जिला अस्पतालों में बनेगी कार्डियक य... पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई 2 बच्चियों समेत 5 की मौत विराट से लेकर सहवाग तक ओडिशा ट्रेन हादसे से शोक में भारतीय क्रिकेट टीम पढ़ें क्या लिखा गर्मी से बेहाल बाघ का परिवार सरोवर किनारे बनाया इलाका

नीतीश ने गंगा तट पर बनाए गए छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रखने के दिए निर्देश

Whats App

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नहाय-खाय से शुरू हुए चार दिवसीय सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर पटना में गंगा तटों पर बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण किया।

नीतीश कुमार ने सोमवार को निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ घाटों तक व्रतियों के पहुंचने की सुविधा एवं सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध रखें। खतरनाक एवं दललदल घाटों पर लोगों के आवागमन पर पूर्णत: पाबंदी हो। छठ पूजा के दौरान गंगा घाटों पर वॉच टावर से सतत निगरानी रखी जाए। गंगा के जलस्तर को देखते हुए घाटों की घेराबंदी सुनिश्चित करें। छठ व्रतियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए घाटों पर पर्याप्त संख्या में नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था हो।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि छठव्रतियों की सुविधा के लिए छठ घाटों का निर्माण कराया जा रहा था। उसको आज वह तीसरी बार आकर देखे हैं। आज लगभग सभी काम पूरा हो गया है। जिन जगहों पर घाट बना है, वहां छठव्रतियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी की गयी है। जिन गंगा तटों पर छठ घाट नहीं बन सकता है, उसके बारे में लोगों को सतर्क कर दिया जाएगा। इस बार काफी अच्छी संख्या में गंगा तटों पर छठ घाटों का निर्माण कराया गया है और लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा का पुख्ता प्रबंध किया गया है।

Whats App

नीतीश कुमार ने कहा कि आज छठ घाटों की तैयारियों को देखकर संतोष हुआ है। छठ घाटों के निर्माण में जुटे लोगों ने काफी मेहनत की है। शेष जो भी कुछ काम बचा है, उसे तत्काल पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खतरनाक घाटों की घेराबंदी की गई है। एहतियात के तौर पर जो भी किया जाना था, किया गया है, जिसे देखकर काफी संतुष्टि हुई है।

कुबेर देव की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां इन लोगों के घर में कभी नहीं होती पैसों की कमी     |     नौतपा के बाद दमोह व रीवा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा सिवनी में तेज बारिश     |     वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना गया है बेहद अशुभ जानें मनुष्य जीवन पर इनका प्रभाव     |     जिले के पुलिस विभाग में एसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले     |     देवास में मां चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से अलग हुआ सवा घंटे तक फंसे रहे छह दर्शनार्थी     |     हड़ताल खत्म होते ही प्रशासन ने ली राहत सात जून से शुरु होगी परीक्षाएं     |     भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक कार्डियोलाजी सेंटर सभी जिला अस्पतालों में बनेगी कार्डियक यूनिट     |     पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई 2 बच्चियों समेत 5 की मौत     |     विराट से लेकर सहवाग तक ओडिशा ट्रेन हादसे से शोक में भारतीय क्रिकेट टीम पढ़ें क्या लिखा     |     गर्मी से बेहाल बाघ का परिवार सरोवर किनारे बनाया इलाका     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374