Breaking
डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी? अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष! सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल

श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच नए मंत्रिमंडल का गठन

Whats App

श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट बरकरार है। इस बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने नए मंत्रिमंडल का गठन किया है। इस मंत्रिमंडल में 17 मंत्रियों को जगह मिली है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने नए मंत्रिमंडल का गठन करते हुए 17 मंत्रियों को नियुक्त किया है। 17 नए कैबिनेट मंत्रियों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के समक्ष शपथ दिलाई गई। कैबिनेट में उनके भाई प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, राजपक्षे परिवार की ओर से एक मात्र सदस्य हैं। देश में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण पूरे श्रीलंकाई मंत्रिमंडल ने अप्रैल के पहले हफ्ते में इस्तीफा दे दिया था। मंगलवार से कोलंबो में संसद का सत्र शुरू होने जा रहा है।

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने विपक्ष को मात देने के लिए 17 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में नियुक्त किया है। नये मंत्रिमंडल में परिवार की ओर से पूर्व सदस्यों चामल राजपक्षे और महिंदा के बेटे नामल राजपक्षे को जगह नहीं दी गई है। ये दोनों कैबिनेट मंत्री थे जबकि शशिंद्र राजपक्षे राज्यमंत्री थे। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे बने रहेंगे। कुछ नए और युवा चेहरों को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। हाल ही में पूरे श्रीलंकाई कैबिनेट ने भारी विरोध के चलते इस्तीफा दे दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका में एक विपक्षी दल ने अनुभवहीन मंत्रियों के साथ एक नया मंत्रिमंडल नियुक्त करने के राष्ट्रपति के फैसले का विरोध किया है।

विपक्षी दलों का गठबंधन राजपक्षे सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है लेकिन संसद सत्र शुरू होने से पहले नए मंत्रिमंडल का गठन कर राष्ट्रपति ने एक तरह से विपक्ष की चाल का विफल करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश में प्रदर्शनकारियों के दबाव में संसद सत्र से पहले एक नई कैबिनेट का गठन किया है। बता दें कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। वही पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत है। साथ ही लोगों को बिजली कटौती की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कोलंबो में लोग लगातार सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रपति से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |     रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क     |     तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?     |     अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह     |     मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश     |     वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष!     |     सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374