Local & National News in Hindi

अमरनाथ यात्रा के लिए रेलवे ने यात्रियों को दिया बडा तोहफा

0 116

दिल्ली: अमरनाथ यात्रा 1 जूलाई से शुरु होने जा रही है। भारतीय रेलवे विभाग द्वारा अमरनाथ जाने वाले यात्रियोे को एक ब़डा तोहफा मिलने जा रहा है। रेलवे ने अमरनाथ यात्रा के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन दिल्ली से चलेगी।

हर साल जुलाई में अमरनाथ यात्रा शुरु हो जाती है। जिसकी तैयारियां पहले ही शुरु हो जाती है। जिसके साथ ही इस यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने की पूरी कोशिश चल रही है। जी हां,भारतीय रेलवे अमरनाथ यात्रियों के लिए एक बडा तोहफा लेकर आया है।अब यात्री सीधे ट्रेन से अमरनाथ जा सकते है।आपको बता दें यह ट्रेन सप्ताह में 2 बार आनंद बिहार से उधमपुर तक चलेगी। ट्रेन  संख्या 04401 15 अगस्त के बीच हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी।

इसके साथ ही 04402 संख्या वाली ट्रेन उधमपुर से 2 जुलाई से 16 अगस्त तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। ये ट्रेनें गाजियाबाद, मेरठ सिटी जंक्शन, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट और जम्मू तवी स्टेशन पर रुकेगी। ये दोनों ट्रेनें कुछ 28 फेरे लेंगी। इन ट्रेनों में स्लीपिंग और जनरल क्लास की सुविधा उपलब्ध होगी। इस बात की जानकारी देते हुए रेलवे ने सूचना भी जारी की है कि रेल टिकट काउंटर या अधिकृत रेल एजेंट से ही खरीदें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.