Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

107 साल बाद CANADA से काशी पहुंची मां अन्नपूर्णा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच CM योगी ने की पुनर्स्थापना

Whats App

लखनऊ: 107 वर्ष पहले वाराणसी से चोरी हुई माता अन्नपूर्णा की मूर्ति को आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच काशी में पुनर्स्थापना किया। आज सुबह 6.30 मिनट पर मां अन्नपूर्णा की मूर्ति वाराणसी पहुंची। इससे पहले मां की प्रतिमा दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा के मंदिर से सुबह 7:30 बजे नगर भ्रमण के लिए निकली। बांसफाटक स्थित ज्ञानवापी द्वार पहुंचने पर बाबा विश्वनाथ की रजत पालकी में रजत सिंहासन पर विराजमान होकर मां अन्नूपर्णा ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश किया। पुनर्स्थापना का काम काशी विद्वत परिषद की निगरानी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का अर्चक दल संपन्न कराएगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाभोग अर्पित कर महाआरती की जाएगी और प्रसाद वितरित किया जाएगा।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की के प्रयासों के बाद कनाडा से यह प्रतिमा दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद दिल्ली से चली माता अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा राम जन्मभूमि, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर होते हुए काशी पहुंची। एक बार फिर माता अन्नपूर्णा बाबा काशी विश्वनाथ के साथ विराजमान होंगी। प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने बताया कि दिल्ली से निकली मां अन्नपूर्णा की शोभायात्रा उत्तर प्रदेश के 18 जिलों से होती हुई काशी पहुंची है। मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम को ही वाराणसी पहुंच गए थे। आज लगभग 6:30 बजे सुबह मां अन्नपूर्णा की मूर्ति वाराणसी पहुंची और दुर्गाकुंड स्थित माता कुष्मांडा के पास शोभायात्रा लोगों के दर्शन के लिए रुकी।

उन्होंने बताया कि सुबह पहुंची शोभायात्रा में लोगों ने हजारों की संख्या में सड़कों पर उतर कर माता अन्नपूर्णा का दर्शन कर रहे हैं। उत्साह अपने चरम पर है। यहां से शोभायात्रा सीधे विश्वनाथ मंदिर तक जाएगी और इस शोभायात्रा में बनारस का हर जनमानस शामिल होने के लिए दुर्गा मंदिर के पास एकत्रित हो रहा है। हर कोई माता के चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहता है। यहां से प्रतिमा सीधे विश्वनाथ मंदिर जाएगी, जहां पर प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी खुद इसमें शामिल होकर माता का पूजन करेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374