Local & National News in Hindi

ट्रेन में अचानक से बहने लगा पानी का झरना, हड़बड़ा गए यात्री

0 46

मुंबईः पिछले कुछ दिनों से मुंबई में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर इतना पानी है कि लोगों का सड़कों पर आना जाना मुश्किल हो गया है। मुंबई पर रफ्तार रुक गई है। हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है और सोशल मीडिया पर कई वीडियोज अपलोड की जा रही हैं जो मुबई की हालत को बयान कर रही हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रेन के अंदर पानी चला गया है और सबसे शाही माने जाने वाली एसी कोच में पानी ही पानी भर गय़ा है और पानी भी ऐसे जैसे कोई झरना बह रहा हो। इस से यात्रियों को बैठने मे दिक्कत हो रही है। ट्रेन के अंदर ऐसे लग रहा है, जैसे बाढ़ आ गई हो।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को एक यात्री ने ही साझा किया है। यात्री के मुताबिक, ये वीडियो बेंगलुरु से पटना को जाने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस की है। हैरान करने वाली बात ये है कि ये तस्वीर AC-1 कोच की है। जिसकी गिनती ट्रेन के सर्वोच्च कोच में होती है। ये वीडियो 29 जून को साझा किया गया है जो अब वायरल हो गया है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यात्री वहां पर खड़े हैं और पानी की वजह से जो सीट पर सामान है या फिर कंबल है, वह सब पानी-पानी हो गया है।ये वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर भारतीय ट्रेन की सुविधा और अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग भारतीय रेलवे को खरी-खोटी सुना रहे हैं, क्योंकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब रेलवे की ऐसी तस्वीर देश के सामने आई हो।

रेलवे लगातार सुधार को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहा है, इस बीच इस तरह की तस्वीर उन दावों की पोल खोल रही है। आलोचना के साथ-साथ लोग सोशल मीडिया पर रेलवे को ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये भारतीय रेलवे की मॉनसून स्पेशल ट्रेन हैं  तो वहीं कुछ लोग इसे भारतीय रेल का इनडोर वाटरफॉल बता रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !