Breaking
बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों? खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना… Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग

विधानसभा में भाजपा MLA बोले- फिरोजपुर में PGI का उद्घाटन करेंगे, पिछली बार सिक्योरिटी चूक से वापस लौटे थे

Whats App

चंडीगढ़: सुरक्षा चूक की वजह से PM मोदी के काफिले को फिरोजपुर में हाइवे के फ्लाईओवर पर रुकना पड़ा था। – फाइल फोटोप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द पंजाब आएंगे। वह फिरोजपुर में PGI के सेटेलाइट सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अश्वनी शर्मा ने दी। शर्मा ने कहा कि बहुत जल्दी प्रधानमंत्री पंजाब में आकर PGI का उद्घाटन करने वाले हैं।पिछली बार सिक्योरिटी में हुई चूक की वजह से PM को आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा था। असल में फिरोजपुर ग्रामीण से AAP विधायक रजनीश दहिया ने PGI सेंटर का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद अश्वनी शर्मा ने यह जवाब दिया।पंजाब विधानसभा में PGI का मुद्दा उठाते AAP विधायक रजनीश दहिया।फिरोजपुर विधायक बोले- क्रेडिट वार होती रहे लेकिन सुविधा भी मिलेविधायक रजनीश दहिया ने कहा कि उनके क्षेत्र में PGI बनने की बात हुई थी। इसे करीब 10 साल बीत चुके हैं। अभी तक इसका काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा को कहा कि वह केंद्र से तालमेल कर काम शुरू कराएं। दहिया ने कहा कि पिछली बार पीएम मोदी नींव पत्थर रखने आए थे लेकिन यह काम नहीं हो सका। उसके बाद क्रेडिट वार शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि क्रेडिट वार होती रहे लेकिन लोगों को सेहत सुविधा जरूर मिले। इससे फिरोजपुर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी सुविधा मिलेगी।AAP विधायक को जवाब देते भाजपा के विधायक अश्वनी शर्मा।पिछली बार हुई थी सुरक्षा में चूकपीएम मोदी पंजाब विस चुनाव से पहले फिरोजपुर आए थे। वहां एक फ्लाईओवर पर उनके काफिले को करीब 20 मिनट तक रोका गया। जिसके बाद वह बिना उद्घाटन के ही वहां से वापस दिल्ली लौट गए। बठिंडा एयरपोर्ट पहुंचकर उन्होंने अफसरों को कहा कि मेरे जिंदा लौटकर आने पर अपने सीएम को थैंक्स कहना। इसके बाद तत्कालीन सीएम चरणजीत चन्नी ने इसे पंजाबियों की बदनामी का मुद्दा बना दिया। जिसे चुनाव में खूब भुनाया गया। इसके बावजूद चन्नी 2 सीटों से चुनाव हार गए। कांग्रेस भी सत्ता से बाहर हो गई।

बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों?     |     खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस     |     स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा     |     ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा     |     टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा     |     बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना…     |     Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन     |     हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ     |     पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या     |     रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374