Breaking
बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों? खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना… Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग

राष्ट्रपति पद उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु को सपोर्ट करने की अपील; नड्‌डा ने सुखबीर बादल से बात की

Whats App

चंडीगढ़: जेपी नड्‌डा के साथ सुखबीर बादल। फाइल फोटोभाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (बादल) से समर्थन मांगा है। भाजपा ने आदिवासी समाज से द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने सुखबीर बादल से बात की। हालांकि सुखबीर ने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।भाजपा उम्मीदवार को समर्थन पर चर्चा के लिए अकाली दल ने कोर कमेटी की मीटिंग बुलाई है। जिस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक अकाली दल मुर्मु को समर्थन दे सकता है। विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को संयुक्त उम्मीदवार बनाया है।भाजपा ने द्रौपदी मुर्मु और विपक्ष ने संयुक्त रूप से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।कृषि कानूनों पर छोड़ा था 24 साल का साथअकाली दल और भाजपा करीब 24 साल तक पंजाब में गठबंधन में रहे। पिछले साल केंद्र सरकार कृषि सुधार कानून लेकर आई। जिसके विरोध में पहले अकाली दल ने केंद्र में हरसिमरत बादल का मंत्री पद छोड़ा। इसके बाद सुखबीर बादल ने भाजपा से गठबंधन भी तोड़ लिया। पंजाब चुनाव के बाद उनके साथ आने की उम्मीद थी लेकिन दोनों की बुरी हार के बाद यह कवायद आगे नहीं बढ़ी।भाजपा छोड़ने का अकाली दल को ज्यादा नुकसानभाजपा का साथ छोड़ने से अकाली दल को ज्यादा नुकसान हुआ है। पहले उनका केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व खत्म हो गया। इसके बाद पंजाब विस चुनाव में उन्हें सिर्फ 3 सीटें मिली। हालांकि भाजपा भी 2 सीटों पर ही सिमटकर रह गई। दोनों साथ होते तो करीब 9 सीटें और जीत सकते थे। संगरूर लोकसभा उपचुनाव में 5वें नंबर पर आने से अकाली दल को जलालत झेलनी पड़ी।

बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों?     |     खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस     |     स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा     |     ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा     |     टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा     |     बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना…     |     Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन     |     हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ     |     पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या     |     रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374