Breaking
उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत.. महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर रामपुर: गले में अटकी टॉफी, 5 साल के मासूम ने मां के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम हिमाचल में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब ‘हमें कहा- दो बच्चे ही अच्छे, उन्हें कहा- चच्चा बहुत सारा बच्चा…’, देवकीनंदन शास्त्री ने ये क्या कह ... हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

भक्तों की भीड़ ने किए भगवान के दर्शन, रथ को खींचने की रही होड़

Whats App

बांसवाड़ा: बांसवाड़ा शहर के आजाद चौक से शुक्रवार शाम को निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा।कोरोनाकाल के दो साल बाद बांसवाड़ा के जगदीश मंदिर से भगवान जगन्नाथ शुक्रवार शाम को शहर भ्रमण पर निकले। गाजे-बाजे के साथ भगवान की रथयात्रा परंपरागत मार्ग से अपनों के बीच पहुंचे। भजन-कीर्तन के साथ झूमती हुई भक्तों की टोली श्रद्धा के साथ भगवान के आगे-पीछे चलती रही। बीच-बीच में भगवान पर पुष्प वर्षा भी हुई। कोरोनाकाल के दो साल तक भगवान मंदिर में ही थे। इसलिए इस बार भगवान के दर्शनों को लेकर लोगों ने खासा उत्साह दिखाया। खास तौर पर नेमा समाज में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखने को मिला।रथयात्रा में शामिल हुए समाज जन।दूसरी ओर नागरवाड़ा स्थित भगवान कृष्ण के मंदिर से भी जगन्नाथ भगवान की यात्रा निकली। बड़ी संख्या में समाजजनों ने इस रथयात्रा में हिस्सा लिया। इससे पहले दोनों ही मंदिरों में धार्मिक आयोजनों की पूरे दिन धूम रही। कहीं भगवान को शहर भ्रमण कराने से पहले यज्ञ कुंड में आहुतियां दी गईं तो कहीं पर पूरे दिन अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। भगवान की यात्रा में शामिल होने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। जगदीश मंदिर से शुरू हुई यात्रा में नगर सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी भी शामिल हुए।भजनों की धुन पर ताली बजाते सभापति एवं अन्य भक्तजन।पुरी की तर्ज पर लोगों ने खींचा रथऊंट गाड़ी से बनाए गए भगवान के रथ को खींचने के लिए लोगों में उत्साह दिखा। कुछ सेकंड और मिनट के अंतराल में समाज और धर्म प्रेमी रथ को कंधा देकर भगवान को खींचते रहे। इसके बाद यात्रा तय रूट से होकर वापस मंदिर पहुंची, जहां पर धर्म प्रेमियों के बीच प्रसादी का वितरण हुआ। वहीं नेमा समाज की धर्मशाला में समाजजनों ने प्रसादी के तौर पर भोजन लिया।बांसवाड़ा में जगन्नाथ यात्रा के 55 साल:नागर और नेमा समाज की थी शुरुआत, रसोई में बनती है प्रसादी, होता है

उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत..     |     महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती     |     महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर     |     रामपुर: गले में अटकी टॉफी, 5 साल के मासूम ने मां के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम     |     हिमाचल में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित     |     अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब     |     ‘हमें कहा- दो बच्चे ही अच्छे, उन्हें कहा- चच्चा बहुत सारा बच्चा…’, देवकीनंदन शास्त्री ने ये क्या कह दिया?     |     हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल     |     हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें     |     अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374