Breaking
महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर रामपुर: गले में अटकी टॉफी, 5 साल के मासूम ने मां के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम हिमाचल में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब ‘हमें कहा- दो बच्चे ही अच्छे, उन्हें कहा- चच्चा बहुत सारा बच्चा…’, देवकीनंदन शास्त्री ने ये क्या कह ... हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल सेना की हरी झंडी के बाद वीएफजे तैयार करेगी सात हजार से अधिक सैन्य वाहनों की बड़ी खेप

कुरुक्षेत्र के होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत; अब साजिशन हत्या का केस दर्ज

Whats App

कुरुक्षेत्र/अंबाला: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दोस्त के बर्थडे पार्टी में गए नाबालिग की मौत मामले में पुलिस ने अब 8 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ साजिशन हत्या का केस दर्ज किया है। बता दें कि अंबाला के बराड़ा निवासी 17 वर्षीय हर्ष कुमार की 10 जून को कुरुक्षेत्र के झांसा रोड स्थित डिफेंस होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। कृष्णा गेट थाना पुलिस ने हर्ष कुमार के परिजनों के समक्ष हर्ष के दोस्तों समेत 12-14 लोगों से पूछताछ की थी। इस दौरान कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर हर्ष के 8 दोस्तों समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।दोस्त अनमोल की बर्थडे पार्टी में गया था हर्षप्रीत नगर बराड़ा निवासी पिंकी रानी ने बताया कि उसके बेटे हर्ष कुमार को आशु ने 10 जून को कॉल करके दोस्त अनमोल की बर्थडे पार्टी में बुलाया था। इसी दिन रात 8 बजे हर्ष कुमार ने उसके पास कॉल करके कहा था कि वह रात को घर नहीं आएगा, लेकिन रात 12 बजे उसकी बड़ी बहन नीलम ने कॉल करके बताया था कि हर्ष कुमार को चोट लगने के कारण कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में लगाया गया है। यहां से हर्ष कुमार को PGI चंडीगढ़ रेफर किया जा रहा है। वह अफरा-तफरी में सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंची। यहां देखा तो उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। उसकी नाक से खून बह रहा था और कपड़े फटे हुए थे।झांसा रोड स्थित डिफेंस होटल में थी बर्थडे पार्टीपिंकी ने बताया कि उसका बेटा हर्ष कुमार झांसा रोड स्थित डिफेंस होटल में बर्थडे पार्टी में था। आरोप लगाया कि यहां अनमोल, आशु, अभिषेक, मुकुल उर्फ चिंटू, आर्यन, अभिषेक उर्फ गौतम, चिन्नू व हर्ष बाजवा समेत अन्य युवकों ने साजिश रचकर उसके बेटे हर्ष कुमार की हत्या की है। कृष्णा गेट थाना पुलिस ने उस दिन शव का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई शुरू कर दी थी।पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए आरोपीकृष्णा गेट थाना पुलिस ने 21 जून को परिजनों और आरोपियों को पुलिस थाने में बुलाया था। यहां पुलिस ने हर्ष कुमार के परिजनों के समक्ष होटल मालिक समेत 14-15 आरोपियों से पूछताछ की थी। आरोपियों ने कहा कि हर्ष कुमार होटल की तीसरी मंजिल से गिरा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि अगर उसका बेटा तीसरी मंजिल से गिरता तो शरीर पर कई जगह चोटें आती। हर्ष के कपड़े फटे हुए मिले थे। इतना ही नहीं, अभी तक हर्ष का मोबाइल बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 302,120B के तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती     |     महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर     |     रामपुर: गले में अटकी टॉफी, 5 साल के मासूम ने मां के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम     |     हिमाचल में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित     |     अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब     |     ‘हमें कहा- दो बच्चे ही अच्छे, उन्हें कहा- चच्चा बहुत सारा बच्चा…’, देवकीनंदन शास्त्री ने ये क्या कह दिया?     |     हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल     |     हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें     |     अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल     |     सेना की हरी झंडी के बाद वीएफजे तैयार करेगी सात हजार से अधिक सैन्य वाहनों की बड़ी खेप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374