Local & National News in Hindi

राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी कर फसे सुब्रमण्यम स्वामी, कांग्रेस ने दर्ज कराया केस

0 44

निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की मुश्किलें बढ़ सकती है। कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वामी के खिलाफ राज्य में अलग अलग थानों में शिकाय़त दर्ज करवाई है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील शुक्ला ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भाजपा सांसद के द्वारा राहुल गांधी पर की गई ओछी टिप्पणी के विरोध में उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए राज्यभर में कांग्रेस के जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों के साथ युवक कांग्रेस एवं मोर्चा संगठनो ने थानों में शिकायत दर्ज करवाने का काम शुरू कर दिया है ।बता देंं कि पिछले दिनों  स्वामी ने राहुल गांधी को नशे का आदी बताया था जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से में थे।

शुक्ला ने बताया कि स्वामी के द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी की जैसे ही जानकारी हुई, सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि स्वामी गांधी परिवार के खिलाफ स्तरहीन टिप्पणियां कर प्रधानमंत्री मोदी को खुश करने में काफी समय से जुटे है,पर अभी तक उन्हे कामयाबी नही मिल सकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.