Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

रोहतक के सुनारियां कलां में 6 दिनों पुराने की जगह नए बर्तन बेच रही थी आरोपी

Whats App

रोहतक: शिवाजी कॉलोनी पुलिस थानाहरियाणा के जिला रोहतक के गांव सुनारिया कलां में बर्तन बेचने आई 2 महिलाओं ने गांव की 8 महिलाओं को सम्मोहित करके उनसे सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए। जब महिलाओं को ठगी का शिकार होने का अंदाजा हुआ तो परिवार वालों को जानकारी दी और शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचीं। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी दो महिलाएं लगातार 6 दिनों तक गांव में बर्तन बेचने के लिए आईं।इस दौरान वे पुराने बर्तनों को लेकर उनके स्थान पर नए बर्तन दे रही थीं। इस दौराने उन्होंने पुराने गहने लेकर उनकी कंपनी का मार्का लगे गहने देने की बात कही और लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गईं। पीड़ितों द्वारा अपने स्तर पर भी आरोपी महिलाओं की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गांव सुनारिया कलां निवासी नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में दो महिलाएं बर्तन बेचने के लिए आईं।महिलाएं पुराने बर्तन लेकर उनके बदले नए बर्तन देती थी। उक्त महिलाएं करीब 6 दिनों तक बर्तन लेकर गांव में आती रहीं। महिलाओं ने नेहा व उसके परिवार को भी विश्वास में लिया, जिसके बाद उन्हें सम्मोहित कर लिया। उन्हें सोने का मार्का दिखाया। साथ ही कहा कि यह उनकी कंपनी का मार्का है। जो सबसे अच्छा होता है। नेहा व उसके परिवार की महिलाओं से गहने देकर उन्हें मार्का लगे गहने देने की बात कही।8 महिलाओं से हुई ठगीनेहा ने बताया कि आरोपी दोनों महिलाओं के विश्वास में आकर उसने अपनी सोने की बाली, सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब व सोने का मंगलसूत्र दे दिया। उसकी मां चंद्रावती ने सोने की बाली, सोने का ओम, भाभी ममता का सोने का ओम, रेनू का सोने का ओम, भाभी भारती की चांदी की पाजेब व चुटकी, सोने के बाले, चांद की अंगूठी, नाक की बाली, भाभी ललिता के हथफूल, चुटकी व बाजे, बच्चों की कुंडली, भाभी पिंकी के सोने के बाले, पाजेब व चुटकी आदि गहने दे दिए। इसके बाद उक्त महिलाओं ने कहा कि अब उनकी कंपनी के लोग आएंगे और महिलाओं को उनकी कंपनी का सोना देंगे।पुलिस को दी शिकायतझांसा देकर आरोपी महिलाएं वहां से चली गई, लेकिन उसके बाद कोई भी वहां पर नहीं आया। जिस पर महिलाओं को अपने साथ हुई ठगी का पता लगा, जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। साथ ही आरोपी महिलाओं की तलाश करके गहने वापस दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस ने नेहा की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।जांच अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि सुनारिया कलां में महिलाओं को सम्मोहित करके गहने ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374