Breaking
बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों? खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना… Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग

एक दिन में 52 कोरोना पॉजिटिव सामने आए, पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 6 प्रतिशत के पार गई, 5 दिन में 142 नए मामले

Whats App

उदयपुर: उदयपुर कलेक्टर का भी कोरोना सैम्पल पॉजिटिव आया है। उदयपुर में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। पांच दिन के भीतर उदयपुर में कोरोना के रोजाना केस 3 गुना हो गए हैं। उदयपुर में पिछले 24 घंटे में 52 नए मामले सामने आए। यह आंकड़ा फरवरी के महीने के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं चिंता की बात ये है कि उदयपुर की संक्रमण दर भी बढ़कर 6 प्रतिशत के पार हो गई। डब्लयूएचओ के अनुसार अगर महामारी की दर 5 प्रतिशत के पार हो तो महामारी बेकाबू मानी जाती है।शुक्रवार को चिकित्सा विभाग ने 863 सैम्पल जांचे। इनमें से 52 सैम्पल पॉजिटिव आए। इनमें से 35 पॉजिटिव शहरी इलाकों से सामने आए। वहीं 17 रोगी ग्रामीण इलाकों से सामने आए। पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 6.02 प्रतिशत हो गई थी। वहीं लगातार पॉजिटिव आने से एक्टिव मरीज भी बढ़कर 150 के पार चले गए हैं। अगस्त के महीने में 5 दिनों में उदयपुर में 142 कोविड पॉजिटिव आ चुके हैं। जबकि जुलाई के पूरे महीने में 319 पाॅजिटिव आए थे। वहीं जून में 145, मई में 36, अप्रैल में 15 पॉजिटिव सामने आए थे।कलेक्टर का सैम्पल भी पॉजिटिवइधर उदयपुर कलेक्टर ताराचंद मीणा का भी एक कोरोना रिपोर्ट का सैम्पल पॉजिटिव आ चुका है। शनिवार को उनके एक और सैम्पल की जांच होगी। इधर लगातार कोविड संक्रमण बढ़ने से चिकित्सा विभाग भी सतर्क हो गया है। चिकित्सा विभाग संक्रमण को काबू में रखने की तैयारी में लग गया है। साथ ही इस तैयारी में भी है कि अगर मरीज बढ़ते हैं तो कैसे चिकित्सा व्यवस्था को नियंत्रण में रखा जाए।

बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों?     |     खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस     |     स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा     |     ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा     |     टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा     |     बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना…     |     Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन     |     हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ     |     पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या     |     रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374