Local & National News in Hindi

देर रात अपने एक्स के साथ डायरेक्टर के घर डिनर पर पहुंची दीपिका पादुकोण

0 48

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के अफेयर के बारे में भला कौन नहीं जानता। इस जोड़ी ने कई फिल्में एक साथ की हैं और काफी समय तक एक-दूसरे डेट किया। जिसके बाद दोनों अलग हो गए और अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए। बता दें जहां दीपिका रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं तो वहीं रणबीर कपूर आलिया भट्ट को डेट करते नजर आ रहे हैं। दीपिका और रणबीर ने “बचना ए हसीनों”, “ये जवानी है दीवानी” जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जिसे दर्शकों और इनके फेंस ने खूब पसंद किया है। अब सुनने में आ रहा है कि एक बार फिर ये जोड़ी एक साथ नजर आ सकती हैं।

बता दें, दीपिका पादुकोण अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ कल रात डिनर करने ‘प्यार का पंचनामा’ फेम डायरेक्टर लव रंजन के घर पहुंचे। ऐसी खबरें हैं कि ये जोड़ी जल्द ही साथ फिल्म में नज़र आने वाली है।

दीपिका की ये तस्वीरें उस वक्त क्लिक की गईं जब कल मुंबई में आधी रात को वो डायरेक्टर लव रंजन के घर से निकल रही थीं। बताया जा रहा है कि जल्द ही ये दोनों बड़े पर्दे पर फिर साथ नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में अजय देवगन भी नज़र आएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.