Local & National News in Hindi

स्कूली बच्चों को बांटे गए जूते, बॉक्स खोला तो निकला ये सब

0 59

लखनऊःसरकारें अपनी तरफ से स्कूल के बच्चों को तो सारी सुविधाए देना चाहती है और कोई कसर भी नहीं छोड़तीं, लेकिन जो सामान स्कूल में बच्चों तक पहुंचता है, उसका कुछ कहा नहीं जा सकता वो कैसा होगा। कई बार तो भेजा कुछ और जाता है और निकलता कुछ और है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सामने आया। यहां के परिषदीय स्कूल में बच्चों को जूते बांटे गए, लेकिन बहुत से बक्सों में एक ही पैर के जूते निकले। कई बाक्स में तो एक पैर का जूता लड़की का और एक पैर का जूता लड़के का निकला है, वहीं साइज को लेकर भी काफी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। ऐसे में नए जूते मिलने के बाद बच्चों को पुराने जूतों में ही स्कूल आना पड़ रहा है।

आपको  बता दें कि 10 हजार से अधिक जूतों में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई है। इसके अलावा मोजों की गुणवत्ता भी बहुत खराब है। लखनऊ में प्राइमरी व उच्च प्राइमरी मिलाकर कुल 1,839 स्कूल हैं। इनमें एक लाख 42 हजार छात्र-छात्राओं को संपूर्ण स्कूल ड्रेस यानी यूनिफार्म, बैग, जूते व मोजे वितरित किए जाने हैं, वहीं बच्चों ने शिकायत की है कि दस दिनों में जूतों के धागे निकलना शुरू हो गए हैं। शिक्षकों ने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दे दी है। बच्चों को जो मोजे वितरित किए जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता भी बहुत खराब है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.