Breaking
बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून त... प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत 10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज

दादी के साथ खेल रही थी मासूम, तभी गिरी दीवार: महिला की हालत गंभीर

Whats App

बिलासपुर: खेलते-खेलते उखड़ गई मासूम बच्ची की सांसे।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार की देर शाम दीवार गिरने से मासूम बच्ची की मौत हो गई और उसकी दादी गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची कमरे में अपनी दादी के साथ खेल रही थी, तभी बारिश की वजह से मिट्‌टी की दीवार गिर गई और ये हादसा हो गया। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक कोटा क्षेत्र के ग्राम अमाली निवासी हितेश्वर विश्वकर्मा मजदूरी का काम करता है। घर में उसकी पत्नी, एक साल की बेटी नव्या विश्वकर्मा और मां रोमतीन बाई (63) रहती हैं। मंगलवार की देर शाम अचानक मिट्‌टी की दीवार गिर गई, जिससे नव्या के साथ रोमतीन भी दीवार में दब गई।दीवार गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।आवाज सुनकर पहुंची मांदीवार गिरने के बाद कमरे में जोर की आवाज आई, जिसे सुनकर नव्या की मां दौड़ती हुई कमरे में गई, जहां दीवार में उसकी बेटी व सास दब गई थी। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। जानकारी मिलते ही हितेश्वर भी घर पहुंचा। इस बीच पुलिस के डॉयल 112 को कॉल किया। तब तक लोगों ने मलबे में दबे महिला और मासूम बच्ची को बाहर निकाला।पूरा मलबा कमरे में पड़ा है, जिसमें मासूम बच्ची और उसकी दादी दबी थी।अस्पताल में बच्ची की मौत, मां की हालत गंभीरआनन-फानन में पुलिस कर्मी आशीष वस्त्रकार ने दादी और उसकी पोती को इलाज के लिए कोटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां जांच के बाद मासूम बच्ची नव्या को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रोमतीन को प्राथमिक उपचार के बाद CIMS रेफर कर दिया गया।बारिश की वजह से गिरी दीवारबताया जा रहा है कि, हितेश्वर का मकान कच्ची मिट्‌टी से बना है। बारिश के चलते दीवार गीली हो गई थी। पिछले दो दिन से हो रही बारिश के चलते दीवार का नीचे का हिस्सा दब गया था। मंगलवार की शाम अचानक दीवार गिर गई और यह हादसा हो गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता     |     हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी     |     महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल     |     दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट     |     पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374