
पटनाः बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश ने नीतीश कुमार की पार्टी जदयू का थामन थाम लिया है। उनके साथ कैमूर से कांग्रेस नेता शम्भू सिंह पटेल भी कांग्रेस छोड़ जदयू में शामिल हो गए हैं।
पटना के एसकेएम में आयोजित मिलन समारोह में शुभानंद मुकेश एवं शम्भू सिंह पटेल अपने अनेक कार्यकर्ताओं के साथ जदयू में शामिल हो गए। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौेके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री अशोक चौधरी सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।
बता दें कि शुभानंद मुकेश ने पिछले दिनों अपने कार्यकर्ताओं के साथ जदयू में शामिल होने की घोषणा की थी। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा था कि अब वे कांग्रेस में नही रहेंगे और जल्द ही जदयू में शामिल हो जाएंगे। वहीं उनके इस बयान के बाद कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए उन्हें छह साल के लिए निलंबित कर दिया था।