Local & National News in Hindi

CCD का मालिक लापता, कार से उतर कर टहलने निकला और हो गया गायब

0 44

बेंगलुरुः कैफे कॉफी डे के मालिक और पुर्व विदेश मंत्री और बीजेपी के नेता एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ लापता है। बताया जा रहा है कि वो मेंगलुरु आ रहे थे और 29 जुलाई की शाम को जब वो मंगलुरु आ  रहे थे तो अपनी गाड़ी से बीच रास्ते में उतर गए। बीच रास्ते में उतरने के बाद वो टहलने लगे और टहलते टहलते कहीं निकल गए, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। अब अंदेशा लगाया जा रहा है कि उन्होनें आत्महत्या कर ली है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं है और न ही वो बरामद हुए हैं।

लापता होने से पहले सिद्धार्थ ने अपने सीएफओ से बात की थी। बताया जा रहा है कि कॉफी कैफे डे पर 7 हजार करोड़ का लोन है। पुलिस को शक है कि लोन के कारण सिद्धार्थ ने सुसाइड कर लिया।मंगलुरु पुलिस कमिश्नर संदीप पाटिल ने कहा कि वीजी सिद्धार्थ बेंगलुरु से यह कहते हुए निकले थे कि वह सकलेशपुर जा रहे है, लेकिन रास्ते में अपने ड्राइवर से मंगलुरु जाने के लिए कहा। नेत्रावती नदी के पुल पर पहुंचकर सिद्धार्थ ने कार से नीचे उतरे और अपने ड्राइवर को जाने के लिए कहा।

मोबाइल स्विच ऑफ, नदी में तलाश

सीएफओ से बातचीत करने के बाद सिद्धार्थ का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।इस कारण एसएम कृष्णा समेत पूरा परिवार परेशान है। लापता सिद्धार्थ की तलाश के लिए दक्षिण कन्नड़ पुलिस लग गई है। सिद्धार्थ जिस जगह से लापता हुए हैं, वहां पर एक नदी है, जिसमें पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस बीच मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी एसएम कृष्णा के आवास पर पहुंचे थे। इसके अलावा कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार भी एसएम कृष्णा के घर पहुंचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.