Breaking
गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान गर्मियों में मेकअप के दौरान फॉलो करें ये 6 टिप्स, नहीं बिगड़ेगा लुक पुलिस ने केजरीवाल को बीजेपी ऑफिस जाने से रोका, वापस लौटे AAP कार्यकर्ता, विरोध प्रदर्शन खत्म स्वाति मालिवाल केस: केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किए जब्त स्वाति मालिवाल केस: केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किए जब्त शराब की बोतलें, इंजेक्शन और केबल तार से बंधे हाथ…कमरे में अस्पताल कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, पुरुलिया में सड़क पर उमड़े लोग फूलपुर में राहुल और अखिलेश की रैली में भीड़ हुई बेकाबू, मची भगदड़, कई घायल, बिना बोले निकले दोनों ने... AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए तीन प्लान… केजरीवाल ने पीएम पर भी बोला हमला वकालत के पेशे की सेवा में कमी होने पर नहीं खटखटा सकते उपभोक्ता फोरम का दरवाजा

पेपरमिल गोदाम में लगी भीषण आग, जिंदा जला कर्मचारी

Whats App

सहारनपुर में पेपर मिल के तैयार पेपर के स्टॉक में अचानक आग लग गई जिसके बाद खलबली मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। कई घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रात को करीब दो बजे स्टार पेपर मिल के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में तैयार पेपर का स्टॉक रखा था। आग लगने की सूचना तुरंत ही दमकल विभाग को दी गई। जिंसके बाद सीएफओ तेजवीर सिंह पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद करीब नौ बजे आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पेपर मिल का एक कर्मचारी भी लापता मिला। जब आग बुझाने के बाद सर्च किया गया तो एक शव मिला। शव की शिनाख्त राम बहादुर मंडल (57) के रूप में हुई। रात को राम बहादुर मंडल चार नम्बर प्वाइंट पर तैनात थे।

बताया जा रहा है कि रामबहादुर ने ही सबसे पहले आग लगने की सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, आग लगने की सूचना के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आग लगने के कारण तलाश किये जा रहे हैं।

गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान     |     गर्मियों में मेकअप के दौरान फॉलो करें ये 6 टिप्स, नहीं बिगड़ेगा लुक     |     पुलिस ने केजरीवाल को बीजेपी ऑफिस जाने से रोका, वापस लौटे AAP कार्यकर्ता, विरोध प्रदर्शन खत्म     |     स्वाति मालिवाल केस: केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किए जब्त     |     स्वाति मालिवाल केस: केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किए जब्त     |     शराब की बोतलें, इंजेक्शन और केबल तार से बंधे हाथ…कमरे में अस्पताल कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप     |     पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, पुरुलिया में सड़क पर उमड़े लोग     |     फूलपुर में राहुल और अखिलेश की रैली में भीड़ हुई बेकाबू, मची भगदड़, कई घायल, बिना बोले निकले दोनों नेता     |     AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए तीन प्लान… केजरीवाल ने पीएम पर भी बोला हमला     |     वकालत के पेशे की सेवा में कमी होने पर नहीं खटखटा सकते उपभोक्ता फोरम का दरवाजा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374