Local & National News in Hindi

जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकवादी को किया ढेर

0 41

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया जबकि एक जवान भी शहीद हो गया। सेना ने यह जानकारी दी।
PunjabKesari
एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के पंडुशन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर रात में इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी दल पर आतंकवादियों के गोलीबारी करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

सेना के अधिकारी ने बताया, ‘‘शोपियां के मेमेंदर इलाके का रहने वाला जीनत-उल-इस्लाम नामक एक आतंकवादी पंडुशन अभियान में मारा गया।” इससे पहले भारतीय सेना के 34 राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही रामबीर इस मुठभेड़ में शहीद हो गए।  मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोला बारूद बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभियान अब भी जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.