Local & National News in Hindi

जमीन कब्जाने के आरोप में आजम खान पर मामला दर्ज, अब तक कुल 27 मुकदमे दर्ज

0 104

अपने विवादों को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले आजम खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रहीं है। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और रामपुर से सांसद आजम खान की मुश्किलें इन दिनों कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अब उनके खिलाफ अब जमीन कब्जाने के मामले में एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बीते कुछ दिनों में सपा सांसद के खिलाफ अब तक कुल 27 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। बता दें कि आजम खान हमेशा से ही अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में आजम खान ने राज्यसभा में महिला स्पीकर पर विवादित टिप्पणी के लिए माफी भी मांगी था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.