Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

राहुल की यात्रा का ‘पाकिस्तान जिंदाबाद…’ वाला मॉर्फ्ड VIDEO पोस्ट करने का आरोप

Whats App

भोपाल: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद…’ नारे वाला VIDEO पोस्ट करने पर MP BJP के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर पर छत्तीसगढ़ में FIR हुई है। रिपोर्ट रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने दर्ज कराई। उनकी ओर से शिकायत में कहा गया- VIDEO मॉर्फ्ड है यानी इसमें नारे अलग से जोड़े गए हैं। BJP नेता पर दंगा भड़काने के इरादे से उकसाने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।BJP नेता ने क्या पोस्ट किया था?राहुल गांधी की यात्रा का आज मध्यप्रदेश में चौथा दिन है। राहुल की MP में एंट्री के बाद से ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस और BJP की ये लड़ाई अब पुलिस और कोर्ट तक जा पहुंची है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने भारत जोड़ो यात्रा का VIDEO ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा- भारत जोड़ो यात्रा में खुलेआम नारा लगा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद…’ इसे कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया गया, बाद में हटाया गया, लेकिन सच्चाई तो सामने आ गई कि कांग्रेस के दिल में क्या है।इस ट़्वीट के बाद कांग्रेस खेमे की ओर से भी पलटवार हुआ। कांग्रेस से मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने इस मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई कराने की बात कही। देर रात छत्तीसगढ़ के रायपुर के सिविल लाइन थाने में पाराशर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।पढ़िए, FIR में पाराशर पर क्या आरोप लगाए गए?छत्तीसगढ़ के रायपुर की जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंकित मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस में शिकायत करते हुए उन्होंने बताया- मप्र भाजपा मीडिया विभाग के अध्यक्ष लोकेंद्र पाराशर के ट्विटर हैंडल से 25 नवंबर को ट्वीट हुआ। इस दिन दोपहर 12.11 बजे पाराशर ने जो VIDEO ट्वीट किया और आरोप लगाए, उससे जुड़े कोई सबूत नहीं दिए। जबकि, भारत जोड़ो यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है। मीडिया कवरेज कर रही है। दूसरे किसी व्यक्ति ने ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया।पाराशर ने दुर्भावना के मकसद से झूठा और भ्रामक पोस्ट किया। इसे सामाजिक तनाव बढ़ाने के लिए डिजाइन किया। आम जन को उकसाने और भड़काने के आपराधिक षड्यंत्र के इरादे से इसे पोस्ट किया है।इन धाराओं में केसBJP नेता लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ धारा 153(क), 504, 505 (1), 505 (2), 120 बी आदि के तहत मामला दर्ज किया गया।पाराशर बोले- कांग्रेस ने खुद पोस्ट किया VIDEO, फिर हटा दियाBJP मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर का कहना है- कांग्रेस षड्यंत्र के बाद षड्यंत्र करती है। एक VIDEO जो कांग्रेस मीडिया विभाग के द्वारा ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया और सारे पत्रकारों को भेजा गया, उसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई दिए। बाद में VIDEO को कांग्रेस ने हटा दिया, लेकिन क्या कांग्रेस अपने VIDEO में ही छेड़छाड़ करेगी अगर। FIR ही करनी थी तो मध्यप्रदेश में हो सकती थी, दिल्ली में हो सकती थी, गुजरात में हो सकती थी, छत्तीसगढ़ में इसलिए कराई गई, क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है।MP कांग्रेस ने दी थी कानूनी कार्रवाई की चेतावनीलोकेंद्र पाराशर का ट्वीट सामने आने के बाद मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कानूनी कार्रवाई की बात कही थी। उन्होंने ट्वीट किया था-CM शिवराज ने दिए थे जांच के आदेशशुक्रवार को वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले की जांच कराने के निर्देश दिए थे। सीएम ने कहा था- राहुल गांधी भारत जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं या यात्रा से भारत तोड़ने वालों को जोड़ रहे हैं। सरेआम पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, कांग्रेस को शर्म नहीं आती क्या? कांग्रेस ने पहले भी देश को तोड़ा है। आज भी जिस तरह के लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं, वो कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करता है। ये मानसिकता जोड़ने की नहीं, तोड़ने की मानसिकता है। जिन्होंने भी ये नारे लगाए हैं, वो माफ नहीं किए जाएंगे। मैंने जांच के निर्देश दे दिए हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वो खुद वीडियो डाल रहे हैं। बाद में खुद डिलीट कर रहें हैं, इसमें भारतीय जनता पार्टी कहां से बीच में आ गई।

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374