Breaking
पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून त... प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत 10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्... 50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन

भालसी में सरपंच पति ने विपक्षी की वर्कशॉप की दीवार गिराई, 10 पर FIR

Whats App

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव भालसी में चुनावी रंजिश का नया मामला सामने आया है। जहां नव-निर्वाचित सरपंच पति ने अपने साथियों के साथ हारे हुए दावेदार की वर्कशॉप की दीवार पर JCB चलवाकर गिरवा दी।इतना ही नहीं, आरोपी सरपंच पति समेत अन्य ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरपंच के पति समेत 10 अन्य पर IPC की धारा 147, 149, 294, 427, 447 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।वर्कशॉप को भी मिट्‌टी में मिलाने की धमकीमतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि वह गांव भालसी का रहने वाला है। 27 नवंबर की रात करीब 8 बजे गांव के नव-निर्वाचित सरपंच सुमन के पिता विनोद कुमार ने अपनी JCB के साथ कई शरारती तत्वों के साथ मिलकर उसकी वर्कशॉप पर धावा बोल दिया।अनिल ने बताया कि वर्कशॉप के ऊपर उसका परिवार भी रहता है। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने वहां से जाते समय JCB से ककरोट और पीलरों से बनी लगभग 60 फीट लंबी दीवार को गिरा दिया। धमकी दी कि वे इस वर्कशॉप को भी मिट्टी में मिला देंगे।दोनों पक्ष बोले- यह चुनावी रंजिशअपने-अपने पक्ष में आरोपी व शिकायतकर्ता ने कहा कि यह सिर्फ चुनावी रंजिश है। शिकायतकर्ता ने कहा कि जिला पार्षद रणदीप कवि का उन्होंने स्वागत कार्यक्रम किया था। इसके अलावा सरपंच के चुनाव में भी उन्हें टक्कर दी थी। इसी बात की रंजिश रखते हुए सरपंच पति ने यह वारदात की है।वहीं, आरोपी सरपंच पति विनोद ने कहा कि उसका JCB किराये पर देने का काम है। अनिल ने किराये पर JCB मंगवाई थी। इसके बाद मौके पर ड्राइवर से क्या हुआ, इसका उसे नहीं पता है। चुनाव में हारे जाने के बाद से बौखलाए दावेदार ने यह झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है।

पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |     बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल     |     इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्के हैं मौजूद     |     50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा     |     उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374