Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

संभागीय कोविड अस्पताल को जल्द करें अपडेट: अंशिका

Whats App

बिलासपुर। शुक्रवार को संयुक्त कलेक्टर अंशिका पांडेय संभागीय कोविड अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुचीं। इस दौरान उन्होंने कोविड अस्पताल को जल्द से जल्द अपडेट करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोरोना मरीज भर्ती करने के बाद उपचार में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। एक सप्ताह से लगातार कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी होती जा रही है। बुधवार को 17 तो गुरुवार को 31 मरीज मिल चुके हैं।

ऐसे में यह तो साफ हो गया है कि अब तीसरी लहर की चिंता बढ़ गई है। जिले के साथ पूरे राज्य में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में मरीजों को स्तरीय उपचार देने की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत शुक्रवार की सुबह संयुक्त कलेक्टर अंशिका पांडेय संभागीय कोविड अस्पताल के औचक निरीक्षण के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने कोविड वार्ड का निरीक्षण करने के साथ ही मशीनों की स्थिति का जायजा लिया।

साथ ही पोर्टेबल हेल्थ यूनिट को परखा। इसके बाद उन्होंने असपताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द कमियों को दूर किया जाए। मालूम हो कोविड अस्पताल बीते छह महीने से बंद है। ऐसे में साफ सफाई के साथ वार्ड में सुधार की आवश्यकता है और चिकित्सीय मशीन को एक बार फिर से जांच करनी है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन अपडेट में जुट गया है। आने वाले 24 से 48 घंटे के भीतर सभी खामियां दूर कर लिया जाएगा।

Whats App

बच्चों के 40 बेड तैयार

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के ज्यादा संक्रमित होने की आशंका है। ऐसे में बच्चों के उपचार के लिए भी तैयारी की जा रही है। इसी के तहत अस्पताल में बच्चों के लिए 40 बेड का विशेष वार्ड तैयार कर लिया गया है। जरूरत पड़ते ही इसका उपयोग शुरू कर दिया जाएगा।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374