Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

देश में 15-18 साल के बच्चों के टीकाकरण मिशन का आगाज, अब तक 1 लाख किशोरों को लगी वैक्सीन

Whats App

नई दिल्ली। देशभर में आज से 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए ये अभियान शुरू किया गया है। 15-18 साल की उम्र के बच्चे भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कई टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। यूपी, गुजरात, असम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, केरल के अलावा कई राज्यों में आज से इस बड़े मिशन की शुरुआत हुई है।

लगभग 10 लाख बच्चों ने कराया रजिस्ट्रेशन

टीकाकरण के लिए एक जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था। कोविन वेबसाइट के मुताबिक, अब तक 15 से 18 साल की उम्र के लगभग 10 लाख बच्चे टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। सोमवार को करीब एक लाख बच्चे वैक्सीन की खुराक ले भी चुके हैं। कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के अलावा बच्चे सीधे टीका केंद्र जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और उन्हें तुरंत टीका भी लगाया जाएगा

Whats App

सीएम योगी ने लिया जायजा

बच्चों के टीकाकरण अभियान के आगाज होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल का जायजा लिया। इस दौरान योगी ने कहा कि प्रदेश में 15-18 साल के बच्चों की संख्या लगभग 1 करोड़ 40 लाख हैं। बच्चों को कोवैक्सीन देने के लिए कहा गया है। योगी ने बताया कि आज से प्रदेश में 2,150 केंद्रों में वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। लखनऊ में 39 केंद्र बनाए हैं, जहां 15-18 साल के बच्चों को वैक्सीन की डोज दे रहे हैं।

दिल्ली में भी शुरू हुआ अभियान

बच्चों के वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली में भी हो चुकी है। लक्ष्मी नगर के RSKV अस्पताल के अलावा कई केंद्रों पर बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

सीएम नीतीश कुमार ने की वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत

बिहार में बच्चों के लिए आज से कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरूआत की। नीतीश कुमार ने कहा कि वैक्सीनेशन का काम तेजी से किया जाएगा।

असम के सीएम ने किया केंद्र का उद्घाटन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ जिले में टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया

गुजरात में भी दी गई खुराक

गुजरात में भी बच्चों को वैक्सीन की खुराक दी जा रही है। यहां भी कोवैक्सिन की डोज दी जा रही हैं।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374