Local & National News in Hindi

कश्मीर में बड़े हमले की तैयारी में पाकिस्तान, खूफिया एजेंसियों का अलर्ट

0 57

नई दिल्लीः अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में हालात खराब चल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान भी अपनी नापाक हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा और अब सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, पाकिस्तान अब कश्मीर पर किसी बड़े हमले की तैयारी में है और कश्मीर की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे है। बताया जा रहा है कि  पाकिस्तान ने अफहान और पश्तून आतंकियों को कश्मीर भेजने का प्लान बनाया है। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सरकार को अलर्ट किया है कि कम से कम 100 अफगान और पश्तून लड़ाके जम्मू कश्मीर से सटी एलओसी पर मौजूद हैं।

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर-स्ट्राइक के बाद डर के कारण जिन आतंकी कैंपों को खाली कर आतंकियों को सुरक्षित जगह पर शिफ़्ट किया गया था अब उन्हें भी वापस बुलाया है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इन आतंकियों के लिए बाक़ायदा 10 दिन का एक ‘रिफ्रेशर कोर्स’ भी चलाया जा रहा है। ये रिफ्रेशर कोर्स पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानि पीओके के मनशेरा में चलाया जा रहा है‌। साथ ही जैश और दूसरे आतंकी संगठनों ने पीओके में आतंकियों के भर्ती-अभियान को तेज कर दिया है‌।

Leave A Reply

Your email address will not be published.