Breaking
बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में... फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया... इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर? चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर? WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान

लखनऊ में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- उत्तर प्रदेश अब भयमुक्त, डबल इंजन सरकार का काम उपयुक्त

Whats App

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के बीते पांच वर्ष के कार्यकाल का खाका शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खींचा। केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण तथा सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में दूरदर्शन के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश की सरकार के कामकाज के साथ ही विकास कार्य और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर खुलकर बोले। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शानदार विकास कार्य को को देखने के बाद तो रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले भी अब मंदिर जाने लगे हैं। यहां पर जिन्होंने रामभक्तों पर गोली चलाने का काम किया, मंदिरों में विस्फोट करवाने का काम किया और आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का काम किया वही लोग आज मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं।

Whats App

अनुराग ठाकुर ने कहा कि केन्द्र में ईमानदार सरकार देने का कार्य नरेन्द्र मोदी जी ने किया है तो प्रदेश में यह काम योगी आदित्यनाथ ने किया है। इसी कारण प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी भी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में योगी ही उपयोगी है। उन्होंने कहा कि देश के गरीब का पैसा किसने मारा। उसके खिलाफ केन्द्र सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। अखिलेश यादव जी को इसका स्वागत करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने निंदा की। इससे साफ पता चलता है कि कहीं न कहीं किसी न किसी से तार जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह तो इत्र की बात करते थे, इत्र का मित्र इनका कौन निकला। वो पूरे देश और दुनिया ने देखा है। कार्रवाई का फर्क सिर्फ अखिलेश यादव और उनके पार्टी पर पड़ा है

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सोच ईमानदार, काम दमदार इसी मूलमंत्र के साथ हमारी उत्तर प्रदेश की सरकार ने काम किया है। योजनाओं का लाभ उन लोगों को सबसे अधिक मिला है जिनके नाम पर कांग्रेस और बाकी दल वर्षों से वोट लेने का काम करते थे और बदले में उनके लिए कुछ नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी बहुत कुछ कहती है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन के साथ ही यहां पर चिकित्सा तथा सभी क्षेत्र के विकास कार्य की विश्व में मिसाल दी जा रही है। यूपी में पहले दो अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट थे, अब पांच हैं। यहां पर पहले केवल दो शहरों में मेट्रो थी, अब पांच शहरों में है। पहले केवल 15 मेडिकल कॉलेज थे, आज 60 मेडिकल कॉलेज हैं। यह सब काम उपयोगी सरकार ने किया है।

ठाकुर ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में योगी आदित्यनाथ की सरकार में दंगों का दूर दूर तक नामोंनिशान तक नहीं है। जो आतंक का वातावरण खड़ा करते थे, आज वो नजर नहीं आते। जो कभी बुलडोज करते थे, आज उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सरकार के पांच साल के कार्यकाल को उठा कर देखिए, जहां गुंडाराज था, वहीं एक के बाद एक दंगे भी हुआ करते थे। उत्तर प्रदेश को दंगा और गुंडाराज से मुक्त करने का काम किसी भी सरकार ने किया है तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। लम्बे समय के अंतराल के बाद उत्तर प्रदेश में खुशहाली आई है।

बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में कैश-गोल्ड जब्त     |     फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश     |     दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP     |     कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया गया पोस्टर     |     इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने     |     ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर?     |     चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर?     |     WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा     |     आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर     |     गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374